---Advertisement---

Bharat Mobility Global Expo 2025 में Tata Sierra के पहली बार हुए दर्शन, ADAS के साथ क्या मिल सकता है 3 Screen Dashboard ?

Tata Sierra : Bharat Mobility Global Expo 2025 में टाटा सिएरा को आज रिवील कर दिया गया है। इसके लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग है। इस गाड़ी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था लेकिन अब ये खत्म हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2025 4:36 अपराह्न

Bharat Mobility Global Expo 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra : देश की जानी-मानी कंपनी टाटा ने अपनी मोस्ट अवेटेड कार Tata Sierra से पर्दा हटा दिया। आज Sierra ICE वर्जन को रिवील किया गया है। इसके साथ ही पहली बार लोगों को इसकी झलक देखने को मिली है। खबरों की मानें तो Tata Sierra में Premium sound system के साथ ADAS मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें 3 screens वाला Dashboard मिलने की भी उम्मीद है। आपको बता दें, इंटीरियर में सबसे ज्यादा तीन स्क्रीन लग्जरी गाड़ियों में मिलती है। अगर टाटा इस कार में वाकई में 3 स्क्रीन देती है तो ये ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा होगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार इस कार देख लोग खुश हो गए हैं।

Bharat Mobility Global Expo 2025 में Tata Sierra हुई रिलीव

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश की गई Tata Sierra Price को लेकर आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी उपलब्ध तो नहीं है लेकिन, अफवाहों में कहा जा रहा है कि, इसे 10 से 11 लाख की कीमत में पेश किया जा सकता है। Sierra SUV पुरानी वाली कार से बिल्कुल अलग है। इसके संभावित इंटीरियर को लेकर कहा जा रहा है कि, ये कार सेफ्टी में ADAS के साथ आ सकती है। वहीं, इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिल सकता है। खास बात ये है कि, इसमें 3 screens वाला Dashboard मिलने की भी उम्मीद है। जिसमें एक डिजीटल ड्राइवर डिस्प्ले , टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिस्प्ले पैसेंजर के लिए मिल सकती है। इसके की- फीचर्स में LED DRLs, connected LED tail lights मिल सकती हैं। ये कार 5 सीटर हो सकती है। इसमें wireless Phone Charger के साथ Ventilated Front Seat दी गई है।

TATA Sierra का संभावित इंजन

TATA Sierra के इंजन को लेकर खबरें भी आ रही हैं। इसमें 1.5-litre 4-cylinder turbo Petrol इंजन मिल सकता है।

Video Credit: ZigWheels

इसके साथ ही 2-litre 4-cylinder डीजल इंजन मिल सकता है। ये कार 170 PS की पावर दे सकती है। वहीं, पेट्रोल पर 280 Nm की टॉर्क वहीं, डीजल पर 350 Nm की टॉर्क दे सकती है। इसमें 6-speed MT, 7-speed DCT ट्रांसमिशन को जोड़ा जा सकता है। फिलहाल टाटा सिएरा के ये संभावित फीचर्स हैं। ZigWheels ने इस कार की वीडियो को यूट्यूब पर डाला है। जिसमें ये एक शानदार SUV दिख रही है। आपको बता दें, Bharat Mobility Global Expo 2025 आज से शुरु हो चुका है। ये 22 जनवरी तक चलेगा। इसमें कई गाड़ियां पेश हो सकती हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026