---Advertisement---

Tata Tiago EV Facelift: टाटा की बड़ी प्लानिंग! एक्सटीरियर और इंटीरियर में होंगे कई अपग्रेड्स; क्या धाकड़ रेंज के साथ लुभा पाएगी यूथ का मन?

Tata Tiago EV Facelift: टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट गाड़ी इसी साल जबरदस्त टेक स्पेक्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ दस्तक दे सकती है। कंपनी इसमें ड्यूल बैटरी सेटअप शामिल कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 5:40 अपराह्न

Tata Tiago EV Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Tiago EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अभी 20 फरवरी को पंच ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन इंडिया में लॉन्च किया है। ग्राहकों की तरफ से इस नई ईवी कार को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में अब ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फॉर व्हीलर निर्माता टाटा मोटर्स ने इस साल के लिए खास योजना बनाकर रखी है। बताया जा रहा है कि टाटा की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी का नया वर्जन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट गाड़ी का आउटर और अंदरूनी लुक काफी बदलाव के साथ धूम मचा सकता है।

Tata Tiago EV Facelift की ये खूबियां युवाओं को बनाएंगी दीवाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट कार के बाहरी लुक में फ्रंट साइड पर नया बंपर, नई शेप की एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएलएस मिल सकता है। वहीं, 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप और स्पॉइलर आने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही कंपनी अपनी नई गाड़ी सिएरा की तरह इसमें भी कई लुभावने कलर्स का विकल्प जोड़ सकती है। दावा किया जा रहा है कि एक्सटीरियर में इन बदलावों के साथ अपकमिंग गाड़ी का ऑवरऑल लुक काफी फ्यूचरस्टिक हो सकता है।

वहीं, इसके केबिन स्पेक्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ पहली बार सनरूफ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही गाड़ी के भीतर दमदार अपहोल्स्ट्री और बेहतर स्पेस देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए कई धाकड़ खूबियां शामिल कर सकती है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, चाइल्ड एंकर सीट सेफ्टी, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस पैक को भी शामिल करने की भी उम्मीद है।

टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में मिल सकती है डबल बैटरी के साथ धांसू रेंज

वहीं, टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट कार में डबल बैटरी सेटअप आने की संभावना है। इसमें 19.2kWh बैटरी फुल चार्ज होने पर लगभग 250km की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही 24kWh की बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर लगभग 350km की रेंज दे सकती है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई टियागो ईवी हैचबैक में अधिक डेंस एलएफपी बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जिससे इलेक्ट्रिक हैचबैक के दोनों बैटरी वर्जन के पावर लेवल में भी थोड़ी बढ़ोतरी होनी चाहिए।

उधर, लीक्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट की संभावित कीमत 8 से 12 लाख रुपये के बीच रह सकती है। कार निर्माता इस ईवी कार को अगस्त तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक फॉर व्हीलर कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026