Tata Tiago Facelift: गर्मी में बड़ी राहत दे सकती है टाटा मोटर्स, किफाएती दाम में एंट्री मारेगी धांसू हैचबैक कार; इन अपग्रेड्स से मचाएगी तहलका

Tata Tiago Facelift: भीषण गर्मी के दौर में टाटा मोटर्स अपनी मशहूर हैचबैक कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। इसका बाहरी लुक और इंटीरियर खूबियां काफी आकर्षक रहने की उम्मीद है।

Tata Tiago Facelift

Photo Credit: Google

Tata Tiago Facelift: पिछले कुछ सालों से कार बाजार में फेसलिफ्ट गाड़ियों का ट्रेंड बढ़ गया है। ऐसे में टाटा मोटर्स भी अपनी कई लोकप्रिय कारों के अपडेटिड वर्जन को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। इसमें सबसे नया नाम टाटा टियागो फेसलिफ्ट का है। इंटरनेट पर नजर घुमाएंगे, तो आपको इस हैचबैक कार की कई रिपोर्ट्स मिल जाएंगी। ऐसे में ताजा लीक्स की मानें, तो कंपनी इस गाड़ी को भीषण गर्मी के दौर में लॉन्च कर सकती है। जी हां, आपने सही पढ़ा, कार निर्माता मई के आखिर तक इस हैचबैक गाड़ी को उतार सकती है।

टाटा टियागो फेसलिफ्ट में मिलेगा आट्रैक्टिव डिजाइन और खूबियां

कई रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी टाटा टियागो फेसलिफ्ट कार का डिजाइन काफी हद तक बदला हुआ हो सकता है। गाड़ी के आगे की तरफ नया बंपर और ग्रिल के साथ ज्यादा मॉडर्न एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएलएस का नया पैटर्न देखने को मिल सकता है। साइड लुक की बात करें, तो स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इस गाड़ी में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स थोड़ा स्पोर्टी लुक में आ सकते हैं। जबकि रियर सेक्शन की बात करें, तो नए एलईडी टेललैंप्स नया रियर बम्पर शामिल करने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, इसके इंटीरियर की बात करें, तो वाहन कंपनी इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दे सकती है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अपडेट, नया स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एसी वेंट्स, ऑटो एयर प्यूरीफायर, एबियंट लाइटिंग, आकर्षक थीम के साथ डैशबोर्ड और आलीशान अपहोल्स्ट्री लुक देखने को मिल सकता है। सुरक्षा खूबियों की बात करें, तो कंपनी 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा समेत कई अन्य हाईटेक फीचर्स को जोड़ सकती है।

टाटा टियागो फेसलिफ्ट के इंजन में होगा बदलाव?

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आगामी टाटा टियागो फेसलिफ्ट हैचबैक कार के पावरट्रेन में बदलाव होने की संभावना कम है। वाहन कंपनी इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ही जारी रख सकती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल या 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। साथ ही गाड़ी में आई-सीएनजी ड्यूल सिलेंडर सेटअप के साथ सीएनजी सेटअप का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

उधर, कई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग टाटा टियागो फेसलिफ्ट कार को 28 मई को भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। वहीं, इसका शुरुआती दाम 4.80 लाख रुपये एक्सशोरूम रखने की संभावना है। मगर अभी तक कार मेकर ने इस गाड़ी को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Exit mobile version