---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift की शक्ल ही नहीं सेफ्टी के साथ होंगे ये 3 बड़े बदलाव! लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर-कीमत

Maruti Suzuki Brezza Facelift : मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। ये अपने प्रीमियम लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बनी हुई है। जानें कंपनी इसमें क्या नया दे सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 2:41 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift:  भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में ब्रेजा कार की गिनती होती है। ये अपने लुक के साथ किफायती कीमत और माइलेज के लिए जानी जाती है। मारुति ब्रेजा की हर महीने 17000 के आस-पास यूनिट बिक जाती है। इस एसयूवी का मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी सबसे लोकप्रिए गाड़ियों से है। ब्रेजा को मिलते इतने प्यार को देखते हुए कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट कार की लॉन्चिग इसी साल जुलाई 2026 तक हो सकती है।  इसके ना सिर्फ फ्रंट में बड़ा बदलाव होने वाला है। बल्कि इसकी सेफ्टी और इंटीरियर में भी कंपनी कुछ खास फीचर्स जोड़ सकती है। हालंकि कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स ने ग्राहकों का ध्यान अभी से ही खींचना शुरु कर दिया है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift में क्या मिल सकता है नया?

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के फ्रंट लुक में कंपनी प्रीमियम और मॉर्डन टच दे सकती है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल को को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही बंपर में भी LED नई लाइट्स को जोड़ा जा सकता है। इसके पीछे कनेक्टेड LED टेल लैंप्स को जोड़ा जा सकता है। इसमें नए 16-इंच टर्बाइन टायर मिल सकते हैं। इसके इंटरियर में केबिन में ड्यूल-टोन थीम मिल सकती है। इसके साथ ही नया 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकती है। सुरक्षा के लिए कंपनी पहली बार ADAS लेवल 2 को दे सकती है। बूट स्पेस बढ़ाने के लिए कंपनी अंडरबॉडी डुअल CNG टैंक लगा सकती है। इसमें वेटिलेटेड सीट्स मिल सकती है। वहीं, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकते हैं। इन सभी खूबियों के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ  मिल सकता है। इंजन में किसी भी बड़े अपडेट की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट  की अनुमानित कीमत

अभी तक Maruti Suzuki Brezza Facelift की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को कंपनी 10 लाख से लेकर 11 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में पेश कर सकती है। हालंकि कंपनी ने इसके प्राइज और लॉन्चिग लेकर कोई जानकारी नहीं है।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की कीमत , इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की ऑन-रोड कीमत 9.23 लाख से लेकर 14.94 लाख के आस-पास है।

160 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

1462 cc का 1.5लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है।

103 PS पावर और 139 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

ये कार 17.38 किमी/लीटर से 25.51 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

मई 18, 2026

Honda City Facelift

मई 18, 2026

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

मई 17, 2026

Tata Sierra EV

मई 16, 2026

Hyundai Bayon

मई 16, 2026

Maruti YMC Electric MPV

मई 15, 2026