---Advertisement---

नई Maruti Suzuki Swift की ये 5 खासियत आपको खरीदने पर कर देंगी मजबूर

Maruti Suzuki Swift 2024 की ये खूबियां आपको जरुर जानना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Swift 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Swift 2024: किफायती कीमत पर ज्यादा माइलेज देने वाली Maruti Suzuki कंपनी की गाड़ियां देश में सबसे ज्यादा बिकती हैं। हर महीने की टॉप सेल लिस्ट में मारुति का नाम जरुर शामिल होता है। आम और खास लोगों की ये पहली पसंद मानी जाती है। यही वजह है कि कंपनी भी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के अपडेट वर्जन को पेश कर रही है। अभी हालहि में कंपनी की तरफ से Maruti Suzuki Swift के अपग्रेड वर्जन को पेश किया गया है। जिसकी वजह से इस गाड़ी को काफी खरीदा भी जा रहा है। अगर आपका प्लान भी किसी कार को खरीदने का कर रहा है तो एक बार इस गाड़ी की इन 5 खूबियों पर नजर डाल लें।

Maruti Suzuki Swift 2024 की ये 5 खूबियां जरुर जानें

किफायती कीमत में बड़े बदलाव

इस कार को 6.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत से लेकर 9.65 लाख रुपये तक की रेंज में पेश किया गया है। इस गाड़ी में नए बंपर, रेडिओटर ग्रिल, अलॉय व्हील  के साथ हेडलैंप और फॉग-लैंप दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स के साथ मिल रहे स्मार्ट फीचर्स

इस गाड़ी में Free-standing infotainment system, Centre air-con vents, 9-inch Smart Pro Plus infotainment system, Wireless charging, Multi information display, Wide angle rear view camera, Rear AC vents, Connected technology जैसी नई खूबियों को जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए नई Maruti Suzuki Swift में airbags, 3-point seat belt, hill-hold control, electronic stability program  जैसे फीचर्स डाले गए हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024 का जानदार इंजन

इस गाड़ी को सबसे अलग और खास इसका 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर, जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन  बनाता है। इस गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024 के 5 वेरियंट

इस गाड़ी को Maruti Swift LXI , Maruti Swift VXI, Maruti Swift VXI (O), Maruti Swift ZXI और Maruti Swift ZXI+ जैसे 5 वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी खूबियों के आधार पर कीमत तय की गई है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

इस गाड़ी के साइज को पहले के मुकाबले थोड़ा सा बढ़ाया गया है। इसमें रियर एसी वेंट और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 9 इंच की स्क्रीन जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस कार को हाई क्वालिटी वाले स्टील से बनाया गया है।

2024 Maruti Suzuki Swift के फीचर्स 

फीचर2024 Maruti Suzuki Swift
इंजन1.2 लीटर, 3-सिलेंडर, जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है।
टॉर्क82PS की पावर और 113Nm की टॉर्क दी गई है।
गियरबॉक्स5-speed MT and a 5-speed AMT गियरबॉक्स दिया गया है।
माइलेज25.72 किमी का माइलेज दे सकती है।
अन्य फीचर्सFree-standing infotainment system, Centre air-con vents, 9-inch Smart Pro Plus infotainment system, Wireless charging, Multi information display, Wide angle rear view camera, Rear AC vents, Connected technology जैसे अन्य फीचर्स मिल रहे हैं।

2024 Maruti Suzuki Swift को आप 11000 की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026