Kia Sonet Facelift : किआ सोनेट एक प्रीमियम फीचर्स से लैस कॉन्पैक्ट एसयूवी कार है। इसकी सेफ्टी हो या फिर इंजन सबकुछ काफी पावरफुल है। यही कारण है कि, भारत में इसके ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल , टर्बो पेट्रोल और डीजल फ्यूल वेरियंट में आने वाली ये SUV हर महीने भारत में 10 हजार यूनिट से ज्यादा बिक जाती है। गाड़ी की डिमांड को देखते हुए कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। किआ सोनेट फेसलिफ्ट कार को साल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो, इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। इसके साथ ही ये कार काफी बदलने वाली है। आज हम आपको इसके 5 संभावित सबसे बड़े अपडेट फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
1-Kia Sonet Facelift में मिल सकता है स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन
अपकमिंग किआ सोनेट फेसलिफ्ट में कंपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दे सकती है। ये पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करेगी। इस गाड़ी को ट्रैफिक में बिना बैटरी के ही पूरे इलेक्ट्रिक मोड में शिफ्ट किया जा सकेगा। यानी कि, ये पेट्रोल की बचत करेगी। तेज स्पीड या ओवरटेक करते समय इंजन मोड की जरुरत पड़ेगी। जैसे गाड़ी में ब्रेक लगेंगे वैसे ही बैटरी चार्ज हो जाएगी। ये 28 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
2-लेवल 2 ADAS देगा सुरक्षा
गाड़ी को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी इसमें लेवल 2 ADAS दे सकती है। इसमें 6 एयरबैग के साथ 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर मिल सकता है। ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ये एसयूवी पहले से बेस्ट हो जाएगी।
3-किआ सोनेट फेसलिफ्ट का अपडेट इंटीरियर
नई जनरेशन की सोनेट में कंपनी ट्रिपल-स्क्रीन ट्रिनिटी डिस्प्ले दे सकती है। इसमें 2.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बीच में एक छोटा 5-इंच का तीसरा डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ही पैनोरमिक सनरुफ मिल सकता है। इसके लुक में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है।
4-नई जनरेशन की सोनेट का कैसा होगा लुक?
ये किआ की ग्लोबल SUV सोरेन्टो के लुक पर आधारित हो सकती है। इस कार को K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। जिसके कारण पिछली सीटों पर बैठने वाले लोगों को काफी बड़ी जगह मिलेगी। इसमें कंपनी 17 इंच के नए अलॉय व्लीहल जोड़ सकती है। वहीं, एलईडी लाइट्स मिल सकती हैं। किआ की इस नई फेसलिफ्ट में कंपनी सामने की तरफ स्प्लिट-स्टाइल हेडलाइट और बुमेरांग DRLs जोड़ सकती है। इसका फ्लैट और अग्रेसिव बंपर मिल सकता है।
5-Kia Sonet Facelift की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग
अभी तक कंपनी ने Kia Sonet Facelift की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे 9 लाख से लेकर 17 लाख के आस-पास की अनुमानित एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे साल 2027 तक पेश किया जा सकता है।






