---Advertisement---

New Hyundai i20 में क्या हुआ सबसे बड़ा बदलाव? यहां जानें

New Hyundai i20 : नई हुंडई आई20 को ब्राजील में लॉन्च कर दिया गया है। इस 5 सीटर हैचबैक में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसके कारण ये ग्राहकों का काफी ध्यान खींच रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2026 3:38 अपराह्न

New Hyundai i20
Follow Us
---Advertisement---

New Hyundai i20 : दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की जब भी बात होती है तो, उसमें हुंडई आई20 का नाम टॉप पर आता है। ये एक 5 सीटर हैचबैक है। जो अपनी बजट फ्रेंडली कीमत और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। मिडिल क्लास के लोगों की ये पहली पसंद है। अब ग्राहकों के लिए बहुत जल्द इसकी चौथी जनरेशन की  हुंडई आई20  आने वाली है। ब्राजील में फिलहाल कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब इसे भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

New Hyundai i20 में क्या हुए सबसे बड़े बदलाव?

ब्राजील में लॉन्च हुई नई हुंडई आई20 में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS दिया गया है। इसके इंफोटेनमेंट और क्लस्टर में कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप मिल रहा है। वहीं, इसे अट्रेक्टिव बनाने के लिए शार्प LED लाइटिंग सिग्नेचर लाइट्स को जोड़ा गया है। इसका फ्यूचरिस्टिक लुक काफी हटकर है। इसमें कंपनी ने 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम केबिन दिया है। इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव थर्ड-जनरेशन K3 प्लेटफ़ॉर्म में तैयार करना है। इस फ्रंट बिल्कुल एसयूवी की तरह दिखता है। ये पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी वाली कार है।

नई हुंडई i20 कार का नया इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

नई हुंडई i20 ब्राजील में ये कार दो इंजन वेरियंट के साथ आयी है। 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ लॉन्च हुई है। इस हैचबैक को पेट्रोल-डीजल के साथ एथेनॉल से भी चलाया जा सकता है। पेट्रोल में ये 79 bhp और 100 Nm टॉर्क और पेट्रोल पर 74 bhp और 94 Nm टॉर्क दे रही है। ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। वहीं, दूसरा 1.0-लीटर टर्बो GDI फ्लेक्स इंजन है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहा है। ये 113 bhp की पावर और 172 Nm की टॉर्क को जनरेट कर सकता है। इसे 184 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। नई हुंडई आई20 कार 13.3 किमी प्रति लीटर से लेकर 14.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। फिलहाल भारतीय ग्राहकों को अभी इसकी लॉन्चिग का इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026