---Advertisement---

क्या बढ़ती महंगाई में Skoda Kylaq Sportline ग्राहकों की जेब को देगी आराम? लॉन्च से पहले पावरफुल लीक फीचर्स जानें

Skoda Kylaq Sportline : स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन कार इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। ये एक बडट फ्रेंडली गाड़ी बताई जा रही है। जिसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2026 4:35 अपराह्न

Skoda Kylaq Sportline
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Kylaq Sportline: स्कोडा इस साल के अंत तक काइलाक स्पोर्टलाइन सब-कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च कर सकती है। ये एक स्पोर्टी कार हो सकती है। जिसकी लंबाई 4 मीटर तक हो सकती है। ये शहर की जरुरतों को देखकर बनाई जा रही है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। ये एक बजट फ्रेंडली कार बताई जा रही है। जिसे  महंगाई के दौर में किफायती माना जा रहा है।

Skoda Kylaq Sportline की अनुमानित कीमत

स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन को कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश कर सकती है। इसकी संभावित एक्स शोरुम कीमत 13 लाख से लेकर 14 लाख तक हो सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Maruti Suzuki Brezza जैसी गाड़ियों से होगा।

स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन सब-कॉम्पैक्ट SUV में क्या मिल सकता है यूनिक

स्कोडा की  अपकमिंग काइलाक स्पोर्टलाइन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में स्पोर्टी एक्सटीरियर ब्लैक कलर का हो सकता है। गाड़ी में एल्युमिनियम पैडल मिल सकता है। इसमें कंपनी 10-इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे खास फीचर्स दे सकती है। इसमें 7-इंच के ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है।

Skoda Kylaq Sportline के संभावित फीचर्स

Skoda Kylaq Sportline फीचर्स
इंजन1.0-लीटर का 3-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
पावर/टॉर्क114 BHP की पावर और 178 Nm की टॉर्क जनरेट कर सकता है।
स्पीड188 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
माइलेज19.68 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।
बूट स्पेस446 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है।
ब्रेकफ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं। इसके साथ ही ब्रेक डिस्क वाइपिंग फीचर भी मिल सकता है।
सेफ्टी फीचर्सBharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त इस गाड़ी को 6 एयरबैग के साथ उतारा जा सकता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026