---Advertisement---

Maruti Suzuki की ये रंगीन कारें अब Black Edition में आएंगी नजर, एरिना लाइनअप के जरिए की जाएंगी लॉन्च

मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी कारों को नए ब्लैक एडिशन में लॉन्च करेगी और ये सभी गाड़ियां एरिना लाइनअप के तहत पेश की जाएंगी। इसमें कंपनी की मारुति ऑल्टो800 और इको को छोड़कर बाकी सभी कारों को ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 22, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Cars Black Edition: मारुति सुजुकी अपनी कुछ कारों को जल्द ही नए ब्लैक कलर में लॉन्च करेगी और ये सभी गाड़ियां एरिना लाइनअप के तहत पेश की जाएंगी। बता दें कि कंपनी अपने नेक्सा प्लेटफार्म की सभी कारों को ब्लैक एडिशन में पिछली साल पेश कर चुकी है। मारुति ऑल्टो800 और इको कार को छोड़कर अपनी सभी कारों को ब्लैक एडिशन में लॉन्च करेगी। तो जानिए इस बारे में पूरी रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

ये कारें आएंगी ब्लैक एडिशन में

मारुति एरिना के ब्लैक एडिशन वाली कारों के मॉडल कि बात की जाए तो इसमें अर्टिगा, वैगन-आर, ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो और सिलेरियो जैसी कारों को शामिल किया गया है, लेकिन इनमें ऑल्टो800 और इको कार को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही इन ब्लैक एडिशन वाली कारों को इनके टॉप-एंड ट्रिम्स में पेश किया जा सकता है। ब्लैक एडिशन कारों को केवल काले रंग में पेश किया जायेगा, बाकी गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मगर कंपनी ने इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

नहीं देने पड़ेंगे ज्यादा रुपए

देश में ब्लैक एडिशन वाली कारों काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही काफी समय से कार निर्माता कंपनियां ने कुछ कारणों से अपनी कारों को ब्लैक कलर में लॉन्च नहीं किया हैं। इनके पीछे की वजह काले रंग का ज्यादा गर्मी को अवशोषित करना और अशुभ होना बताया गया है। लेकिन अब कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों को ब्लैक कलर में बेचने के लिए अपने ग्राहकों को प्रेरित कर रही हैं। इसके लिए मारुति अपनी नेक्सा और एरिना प्लेटफॉर्म वाली ब्लैक एडिशन कारों को खरीदने के लिए किसी तरह का कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी।

ये भी पढ़ें: कार चलाते हुए नहीं देखनी यमराज की शक्ल, तो Maruti, Hyundai और Renault की ये कारें खरीदने से पहले हो जाएं सावधान!

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026