Skoda Slavia Facelift : स्कोडा स्लाविया एक प्रीमियम संगमेंट की सेडान कार है।ये अपने लुक के साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, इसकी हर महीने 2000 के आस-पास यूनिक बिक जाती हैं। ग्राहकों के इस प्यार को देखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को कंपनी कई बड़े बदलाव के साथ इसी साल पेश कर सकती है। इस प्रीमियम फेसलिफ्ट का ऑटो मार्केट में मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Maruti Suzuki Ciaz से होगा।
Skoda Slavia Facelift में क्या मिल सकता है नया?
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। सबसे पहले फ्रंट में नई ग्रिल, नए एलईडी हेडलाइट्स और अपडेटेड टेल-लैंप जोड़े जा सकते हैं। राइडर से लेकर यात्री की सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी मिल सकती है। ग्राहकों की डिमांड को देखता हुए कंपनी इसमें पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है। वहीं, आराम के लिए मसाज वाली सीट मिल सकती है। इसके साथ ही इंटीरियर में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर मिल सकता है। ये AI असिस्टेंट और बड़ी स्क्रीन से लैस हो सकता है। वहीं, परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़ सकती है। इंटीरियर को और भी अलग बनाने के लिए डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग मिल सकती है।
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के इंजन में हो सकता है बदलाव
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के इंजन में भी बदलाव हो सकते हैं। लीक खबरों की मानें तो इसके1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। इसकी वजह से इसका माइलेज और परफर्मेंस दोनों बढ़ सकती है।
Skoda Slavia Facelift की अनुमानित ऑन रोड कीमत और संभावित लॉन्चिग
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की कीमत-फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये सेडान 12 लाख से लेकर 21 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकती है। इस गाड़ी को कंपनी मई 2026 के अंत कर लॉन्च कर सकती है। इस गाड़ी के आने के लगभग दो महीनों के बाद इसकी डिलीवरी शुरु होने की पूरी संभावना है।
