इस नवरात्रि Maruti, Hyundai और Tata की ये कारें आपके लिए हो सकती हैं Best Options!

चैत्र नवरात्रि के मौके पर मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर्स की इन गाड़ियों को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इनमें Maruti WagonR, Alto k10, Tata Nexon, Tata Punch, Hyundai Venue, Grand i10 Nios और Dzire जैसी कई कारें शामिल हैं।

New Cars: अगर आप चैत्र नवरात्रि के मौके पर किसी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हो तो आप मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर्स की ये गाड़ियों को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इन गाड़ियों की अच्छी माइलेज और जबरदस्त लुक व फीचर्स के कारण लोगों ने ये कारें खूब पसंद की हैं। इनमें Maruti WagonR, Alto k10, Tata Nexon, Tata Punch, Hyundai Venue, Grand i10 Nios, Marutiऔर Dzire जैसी कई मशहूर कारें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

ये हैं Tata Motors की कारें

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती हैचबैक Tata Tiago को आप 5.53 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकत हैं। वहीं इसके अलावा Tata Punch जिसकी कीमत 6 लाख रुपये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon की शुरूआती कीमत 7.79 लाख रुपये है।

ये हैं Maruti Suzuki की कारें

मारुति सुजुकी WagonR जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.52 लाख रुपये वहीं, मारुति सुजुकी Alto k10 3.99 लाख रुपये, मारुति सुजुकी Dzire 6.43 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी की Baleno 6.56 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और सुजुकी Swift 5.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये हैं Hyundai कंपनी कारें

हुंडई की सेडान कार Aura की शुरूआती कीमत 6.30 लाख रुपये है। तो वहीं Hyundai Grand i10 Nios की कीमत 5.69 लाख रुपये से शुरू होती है। आखिर में Hyundai Venue शुरूआती कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू होती है।

Exit mobile version