---Advertisement---

Top 5 Off Road SUV: उबड़-खाबड़ रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं Mahindra, Toyota और Tata के साथ ये 5 गाड़ियां, जानें डिटेल

Top 5 Off Road SUV: गाड़ी बाजार में इन दिनों कई नई कारें लॉन्च होने वाली है। ऐसे में आप अगर ऑफ रोड एसयूवी को तलाश रहे हैं तो एक बार दो मिनट देकर इस आर्टिकल को पढ़ लीजिए। इससे आपको थोड़ी मदद मिल जाएगी।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 15, 2023 10:32 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Top 5 Off Road SUV: देश में गाड़ियों का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों के साथ बाजार की रौनक को बढ़ा रही हैं। इसी बीच अगर आप किसी ऑफ रोड एसयूवी को लेने की कोशिश में हो तो आप एक दम सही जगह पर आए हैं। हम इस खबर में टॉप 5 ऑफ रोड एसयूवी (Top 5 Off Road SUV) के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें पूरी जानकारी।

Mahindra Thar के फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की मशहूर कार कंपनियों में से एक है। महिंद्रा थार एक शानदार ऑफ रोड एसयूवी है। 3 डोर वाली इस गाड़ी में क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, फॉग लैंप और कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। ये गाड़ी ऑफ रोडिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1403500 रुपये है।

Force Gurkha की खूबियां

फोर्स गुरखा ऑफ रोडिंग के लिए सबसे बढ़िया गाड़ियों में से एक है। इसमें 16 इंच के स्टील व्हील्स, ब्लैक फ्रंट औऱ रियर बंपर मिलता है। गाड़ी में ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक फंक्शन भी मिलता है। इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन आता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1510000 रुपये है।

Toyota Fortuner की खासियत

टोयोटा की कारों में मजबूती के लिए काफी दमदार फीचर्स मिलते हैं। यही वजह है कि टोयोटा की ये एसयूवी काफी स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद ही मजबूत भी है। ऑफ रोडिंग के लिए आप इसे भी चुन सकते हैं। इसमें 2.7 लीटर का बड़ा पेट्रोल इंजन आता है। 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ एलईडी हैडलैंप और एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। इसकी एक्सशोरुम कीमत 3343000 रुपये (दिल्ली) है।

Mahindra Scorpio की स्पेसिफिकेशन

इस लिस्ट में महिंद्रा की एक और गाड़ी का नाम शामिल है। महिंद्रा स्कोरपियो एक दमदार एसयूवी होने के साथ ही काफी मजबूत भी है। इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1325100 रुपये है।

Tata Safari की खास डिटेल

टाटा मोटर्स की सफारी एक शानदार एसयूवी है। इसमें 2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इस गाड़ी में प्रोजेक्टर हैडलैंप, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1584900 रुपये है।

इस खबर में सिर्फ जानकारी देने के लिए बताया गया है। किसी भी ऑफरोड एसयूवी को खरीदने से पहले किसी जानकर की सलाह जरूर लें। साथ ही अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान भी रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment