---Advertisement---

Top Car Launches in July 2024: जुलाई में Tata Curvv EV से लेकर Hyundai Alcazar facelift सहित ये 5 कारें हो सकती हैं लॉन्च

Top Car Launches in July 2024: जुलाई में Tata Curvv EV से लेकर Hyundai Alcazar facelift सहित 5 बेहतरीन गाड़ियां पेश हो सकती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2024 3:00 अपराह्न

Top Car Launches in July 2024
Follow Us
---Advertisement---

Top Car Launches in July 2024: अगर आपका जुलाई के महीने में कोई कार खरीदने का प्लान है तो थोड़ा से थम जाएं क्योंकि इस महीने कई बेहतरीन गाड़ियों के लॉन्च होने की खबर है। इस महीने कुछ ऐसी गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं, जिनका ग्राहकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस महीने Tata Curvv EV से लेकर Hyundai Alcazar facelift सहित 5 शानदार गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं 5 पोपुलर अपकमिंग कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hyundai Alcazar facelift इस महीने हो सकती है लॉन्च

Hyundai की इस कार का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो ये कार इसी महीने लॉन्च हो सकती है। इस कार को 17 से 22 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकते हैं। ये कार Hyundai Alcazar कार का फेसलिफ्ट वर्जन है। ये कार Prestige, Platinum, Platinum (O), Signature और Signature (O) जैसे वेरियंट में दस्तक दे सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस कार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Nissan X-Trail का इंतजार हो सकता है खत्म

निसान कंपनी की Nissan X-Trail कार को जुलाई के महीने में लॉन्च करने की उम्मीद है। निसान ने भारत में आइकॉनिक X-Trail कार को काफी समय पहले लॉन्च किया था। अब इस कार को कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। निसान ने भारत में चौथी पीढ़ी के एक्स-ट्रेल का टीज़र जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस एसयूवी में हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो टू-व्हील-ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) दोनों तकनीक को सपोर्ट करता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Tata Curvv EV में मिल सकती है लंबी रेंज

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार टाटा अपनी अपकमिंग EV Tata Curvv कार को इस महीने लॉन्च कर सकती है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। हालंकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। Tata Curvv EV में 400 से 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। ये गाड़ी Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनायी जा रही है। इसमें10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

Mini Cooper हो सकती है लॉन्च

इस लिस्ट में अगला नाम Mini Cooper का आता है। इस बेहद लग्जरी कार को कंपनी जुलाई में पेश कर सकती है। ये एक fourth-generation Cooper बताई जा रही है। इसे स्लीक डिज़ाइन के साथ लॉ़न्च किया जा सकता है। इसमें 9.4 इंच के OLED सेंटर टचस्क्रीन पैनल के साथ 2-litre turbo-petrol इंजन मिल सकता है। Wireless phone charger, panoramic sunroof, ambient lighting और auto AC जैसी खूबियां मिल सकती हैं।

Mercedes-Benz EQA में मिल सकते हैं कई हाईटेक फीचर्स

जुलाई के महीने में Mercedes-Benz EQA कार के लॉन्च होने की भी खबर हैं। इस गाड़ी में काफी हाईटेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। EQA में डुअल डिजिटल डिस्प्ले के साथ आधुनिक इंटीरियर , डिजिटल असिस्टेंट के साथ MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे जबरदस्त फीचर्स मिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026