---Advertisement---

Toyota Century SUV को ऑफिशियली किया गया टीज, लग्जरी इंटीरियर के साथ Range Rover से कर सकती है दो-दो हाथ

Toyota Century: मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी नई एसयूवी सेंचुरी की लॉन्च डेट जारी कर दी है। इस गाड़ी में शानदार लग्जरी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके खास फीचर्स लीक हुए हैं, जानें पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 31, 2023 1:53 अपराह्न

Toyota Century
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Century: जापानी कार कंपनी टोयोटा ने अपनी नई कार की लॉन्च डेट को जारी कर दिया है। दुनिया की मशहूर कार मेकर कंपनी टोयोटा की मचअवेटेड एसयूवी अपने ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है। कंपनी ने अपकमिंग कार का टीजर भी जारी किया है। इसमें कंपनी ने बताया है कि टोयोटा सेंचुरी (Toyota Century) को 6 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी सेंचुरी एसयूवी के जरिए ग्लोबल मार्केट में लग्जरी पोर्टफोलियो को बढ़ाने का काम करेगी।

Toyota Century का संभावित डिजाइन

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो इसे मोनोकॉक चेसिस पर बेस्ड बताया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर टोयोटा ग्रैड हाईलैंडर भी तैयार हुई है। दावा किया जा रहा है कि इस कार में कंफर्ट के साथ स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि ये एसयूवी 5.2 मीटर लंबी होगी और थ्री रो सीटिंग के साथ आएगी।

Toyota Century का अनुमानित इंजन

बताया जा रहा है कि टोयोटा सेडान में मिलने वाला इंजन इस एसयूवी में नहीं मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि टोयोटा इस एसयूवी में पेट्रोल हाइब्रिड इंजन देगी। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला इंजन मिल सकता है। ये 243bhp की ताकत पैदा करेगा। इसके साथ ही एक 2.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिल सकता है, जो कि 4 सिलेंडर के साथ आएगा। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 362bhp की पावर जनरेट कर सकता है।

Toyota Century का मुकाबला

आपको बता दें कि टोयोटा अपने नए मॉडलों को ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही समय बाद भारतीय बाजार में भी अपने नए वेरिएंट को लॉन्च करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा इस एसयूवी को भी इंडियन मार्केट में उतार सकती है। टोयोटा की इस कार का मुकाबला लैंड रोवर रेंज और बेंटले बेंटायगा से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस कार के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026