Toyota Hydrogen Scooter: न पेट्रोल का झंझट और न चार्जिंग की दिक्कत, एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ मिलेगी धाकड़ खूबियां; जानें लीक्स

Toyota Hydrogen Scooter: आगामी टोयोटा हाइड्रोजन स्कूटर में आकर्षक डिजाइन के साथ जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें धाकड़ हाइड्रोजन तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना है।

Toyota Hydrogen Scooter

Photo Credit: Google

Toyota Hydrogen Scooter: दो पहिया वाहन सेक्टर काफी तेजी से बदल रहा है। पहले पेट्रोल का जमाना था, फिर सीएनजी और इलेक्ट्रिक का दौर आया। मगर अब आगे की कहानी हाइड्रोजन वाली है। दरअसल, दिग्गज वाहन कंपनी टोयोटा एक हाइड्रोजन स्कूटर पर काम कर रहा है। ताजा लीक्स के मुताबिक, टोयोटा इस आगामी स्कूटर को ‘सुजुकी बर्गमैन 400’ के प्लेटफॉर्म पर विकसित कर सकता है। ऐसे में इसमें सारे मिलते-जुलते एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इंटरनेट पर इसकी खूबियों और रेंज को लेकर काफी तरह की अटकलें चल रही हैं।

टोयोटा हाइड्रोजन स्कूटर में मिल सकता है लुभावना डिजाइन

अगर आप नहीं जानते हैं कि हाइड्रोजन स्कूटर क्या होता है और कैसे काम करता है? तो हम आपको बता देते हैं। हाइड्रोजन स्कूटर एक ऐसा टू-व्हीलर होता है, जो पेट्रोल या केवल बैटरी की बजाय हाइड्रोजन फ्यूल से चलता है। इसमें हाइड्रोजन गैस की मदद से बिजली बनाई जाती है, जो मोटर को चलाती है। इसे भविष्य की ग्रीन मोबिलिटी तकनीक माना जाता है।

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें बड़ा और एयरोडायनामिक बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही चौड़ी फ्रंट एप्रन और एलईडी लाइटिंग, आरामदायक लंबी सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, अंडरबॉडी में हाइड्रोजन टैंक और साथ ही रूफ-स्टाइल कवर भी दिया जा सकता है।

टोयोटा हाइड्रोजन स्कूटर में मिलेगा स्वैपेबल हाइड्रोजन सिस्टम

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि टोयोटा हाइड्रोजन स्कूटर में हाइड्रोजन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी यह स्कूटर शुरुआती चरणों में है। ऐसे में इसमें मिलने वाली खूबियों की विस्तृत जानकारी बाहर नहीं आई है। हालांकि, इसमें स्वैपेबल हाइड्रोजन कैनिस्टर को जोड़ने की योजना है। ऐसे में लोग आसानी से बैटरी बदलकर अपना सफर जारी रख पाएंगे। इस वजह से ईवी चार्जिंग स्टेशन पर घंटों खड़ा नहीं रहना होगा। हाइड्रोजन कैनिस्टर को बदलने में कुछ ही मिनट का समय लगता है। कंपनी इसमें सेफ्टी के लिए विशेष लॉकिंग सिस्टम आने का अनुमान है।

वहीं, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टोयोटा हाइड्रोजन स्कूटर में 200 किलोमीटर की रेंज आने की संभावना है। हालांकि, अभी यह स्कूटर प्रोडक्शन स्टेज तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में कंपनी ने अभी तक इसके किसी भी फीचर की जानकारी साझा नहीं की है।

Exit mobile version