---Advertisement---

Toyota Innova Crysta डीजल वेरिएंट में की गई लॉन्च, एक क्लिक में जानें कीमत और फीचर्स

टोयोटा ने Innova Crysta 2023 को डीजल वेरिएंट के साथ देश में लॉन्च कर दिया है और यह कार 4 वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को नए आरडीई नियमों को भी ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसे 19.13 लाख रुपए एक्स शोरूम से 20.09 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 21, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Innova Crysta 2023 Diesel: टोयोटा किर्लोस्कर ने अपनी एमपीवी कार Toyota Innova Crysta 2023 को डीजल वेरिएंट के साथ देश में लॉन्च कर दिया है। इस इंजन के साथ यह कार 4 वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को कंपनी ने नई कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। इसके साथ ही नए आरडीई नियमों को भी ध्यान में रखा गया है। कंपनी ने अपनी इस कार को इस साल की शुरुआत में लोगों के सामने अनवील किया था और इसके साथ ही इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी थी। तो जानिए Toyota Innova Crysta 2023 में क्या कुछ खास स्पेसिफिकेशन दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: अगर खरीदने जा रहे हैं Petrol-Diesel, Hybrid, CNG या Electric कार तो जान लें इनके बीच क्या है फर्क?

Toyota Innova Crysta 2023 Diesel के स्पेसिफिकेशन

ModelInnova Crysta 2023 Diesel
Engine2399
No. of cylinder4
Valves Per Cylinder4
Transmission TypeManual
Fuel TypeDiesel

 

Toyota Innova Crysta 2023 Diesel के फीचर्स

Toyota Innova Crysta 2023 के लॉन्च डीजल वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की बात करों तो इसमें सिक्योरिटी के लिए 7 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें व्हीकल स्टैबलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एडजस्ट ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट्स, स्मार्ट एंट्री सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे कई अन्य फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Toyota Innova Crysta 2023 Diesel की कीमत

टोयोटा ने  Toyota Innova Crysta 2023 Diesel कार को 19 लाख 13 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट में जानें पर इसकी कीमत 20 लाख 09 हजार रुपये एक्स-शोरूम है। इसके ZX वेरिएंट में 7 सीटिंग का ऑप्शन दिया गया है जबकि बाकी दूसरे सभी वेरिएंट्स को 7 और 8 दो तरह की सीटिंग कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026