---Advertisement---

Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV700: सेफ्टी से लेकर माइलेज तक जानें किसमें मिल रहे भरभरकर फीचर्स?

Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV700: इन दोनों में से कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले इनके अंतरों को जरुर जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 20, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV700
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV700: अगर आप किसी प्रीमियम कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार Toyota Innova Crysta और Mahindra XUV700 जैसी इन दो SUV पर जरुर नजर डाल लें। ये दोनों ही गाड़ियां 7 सीटर कारें हैं। जिन्हें लोगों के द्वारा काफी खरीदा जाता है।

Toyota Innova Crysta की कीमत इंजन और माइलेज

Toyota Innova Crysta 23.24 लाख से लेकर 30.46 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इसमें 2393 cc का इंजन मिलता है। सेफ्टी में ये SUV बहुत अच्छी है। इसे 5 Star (ASEAN NCAP) की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। ये 14.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Mahindra XUV700 की कीमत सेफ्टी और इंजन

Mahindra XUV700 कार 16.47 लाख से लेकर 31.42 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इसमें 1997 cc से लेकर 2184 cc तक का इंजन मिलता है। सेफ्टी में इस गाड़ी को 5 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है। ये 13 से 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

किसमें मिल रहीं ज्यादा खूबियां?

वैसे तो ये दोनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं। लेकिन Mahindra XUV700 आपको थोड़ी सी कम कीमत में कम इंजन के साथ अच्छा माइलेज दे रही है। हांलकि इन दोनों गाड़ियों की कीमत, इंजन और सेफ्टी में बहुत ही मामूली सा फर्क है। चलिए आपको इनके अन्य फीचर्स के अंतरों के बारे में बताते हैं।

Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV700 के अंतर

फीचर Toyota Innova Crysta Mahindra XUV700
इंजन2393 cc का इंजन मिलता है।1997 cc और 2184 cc का इंजन मिलता है।
सेफ्टी रेटिंग5 Star (ASEAN NCAP) की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।5 Star (Global NCAP) की सेफ्टी रेटिंग मिलती है।
फ्यूल वेरियंटDiesel फ्यूल वेरियंट में आती है।Petrol & Diesel फ्लूल वेरियंट मिलता है।
ट्रांसमिशनManual ट्रांसमिशन मिलते है।Manual & Automatic ट्रांसमिशन मिलता है।
सीट7 & 8 Seater कार है।7 सीटर कार है।
पावर/टॉर्क148 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का पीक टॉर्क देती है।450Nm@1750-2800rpm की टॉर्क के साथ 197.13bhp@5000rpm की पावर मिलती है।
माइलेज14.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।13 से 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
टॉप स्पीड128.84 किलोमीटर प्रति घंटे160 kmph की टॉप स्पीड

Toyota Innova Crysta और Mahindra XUV700 ये दोनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं। इनके अंतरों को जानने के बाद आपका कंफ्यूजन दूर हो गया होगा। अब आप अपनी पसंद से किसी को भी बुक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026