---Advertisement---

ऑटोमोबाइल सेक्टर में तहलका मचाने आ रहीं Toyota की ये 5 Upcoming Cars, क्या Tata और Mahindra के लिए बनेंगी आफत?

अगर आप टोयोटा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप टोयोटा जल्द ही अपनी कुछ कारों को बाजारों में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में जल्द डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हो सकती हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 10, 2023 1:33 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2023 2:51 अपराह्न

Toyota Upcoming Cars
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Upcoming Cars: इस साल और आने वाले साल की शुरुआत में कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कुछ धमाकेदार कारों को शामिल करने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में Toyota Innova Crysta 2.4 ZX 7 STR, Toyota Innova Crysta 2.4 VX 8 STR, Toyota Belta, Toyota Rumion और Toyota bZ4X शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा खबरों की मानें तो आने वाले समय यानी साल 2026 तक कंपनी अपने पोर्टफोलियो में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी शामिल करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को मजबूत करते हुए सालाना 15 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बाजारों में उतारेगी। इस आर्टिकल में हम आपको कंपनी की पांच आगामी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नकली AI चैटबॉट ऐप बनाकर बुरी फंसी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी APPLE! केस दर्ज होने से मची खलबली

Toyota Innova Crysta 2.4 ZX 7 STR

Toyota Innova Crysta 2.4 ZX 7 STR में 2393 सीसी का डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह अधिकतम 147.50bhp की पॉवर और 343Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह एक MUV कार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार की कीमत 23 लाख रुपए हो सकती है। इस कार को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Toyota Innova Crysta 2.4 ZX 7 STR
Toyota Innova Crysta 2.4 ZX 7 STR

Toyota Innova Crysta 2.4 VX 8 STR

Toyota Innova Crysta 2.4 VX 8 STR कार की इनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपए हो सकती है। इसमें 2393 सीसी का डीजल इंजन दिया जा सकता है जो अधिकतम 147.51 bhp की पॉवर और 343Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस कार को आने वाले महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Toyota Innova Crysta 2.4 VX 8 STR
Toyota Innova Crysta 2.4 VX 8 STR

Toyota Belta

Toyota Belta की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए हो सकती है। इसमें 1462 cc का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और यह एक सेडान कार हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार को कंपनी आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है।

Toyota Belta
Toyota Belta

Toyota Rumion

Toyota Rumion की अनुमानित कीमत 8.77 लाख रुपए है। यह 1462 सीसी के पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक दे सकता है। यह एक 7 सीटर MUV कार हो सकती है। Toyota Rumion को अक्टूबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Toyota Rumion
Toyota Rumion

Toyota bZ4X

Toyota bZ4X एक इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए हो सकती है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। इसे साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Toyota BZ4X
Toyota BZ4X

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026