---Advertisement---

Auto Expo 2023 में Toyota की यह धांसू SUV इन खास फीचर्स के साथ Range Rovers को देगी टक्कर!, देखें खासियत

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 की इवेंट में टोयोटा की Land Cruiser 300 अपना कमाल दिखा सकती है। यह एक पावरफुल एसयूवी होने के साथ काफी लोगों की डिमांडिंग कार भी है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है पिछले साल जब यह कार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई थी तब से ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 6, 2023 3:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 की इवेंट में टोयोटा की Land Cruiser 300 अपना कमाल दिखा सकती है। यह एक पावरफुल एसयूवी होने के साथ काफी लोगों की डिमांडिंग कार भी है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है पिछले साल जब यह कार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई थी तब से इस कार की बुकिंग पर करीब 3 साल की वेटिंग चल रही है। आपको बता दें कि यह एसयूवी अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन यह कार ग्लोबल मार्केट में काफी सुर्खियों में है। इस कार की इंडिया के Auto Expo 2023 में लॉन्च होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें: CITROEN C3: 30000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है ये प्रीमियम कार, जानें इसके तगड़े फीचर्स


इतनी हो सकती है कीमत

मीडिया में जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में यह Land Cruiser 300 करीब 1.5 से 2 करोड़ रूपये एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च हो सकती है। अभी यह कार गलोबल मार्केट में कुछ ही देशो में ही बेची जा रही है। Land Cruiser 300 का मुकाबला Range Rovers, BMW X7 और Mercedes-Benz GLS जैसी गाड़ियों से हो सकता है।

संभावित फीचर्स

Engine4.5 Liter
TransmissionAutomatic 10 Speed
Fuel TypeDiesel
No. of cylinder8
Infotainment12.3 Inch JBL, 14 Speaker
BHP304
Torque700Nm

Land Cruiser 300 की खासियत

आपको बता दें कि टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 का केवल 4.5 लीटर का डीजल इंजन ही लॉन्च हो सकता है। यह ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन के नाम से आएगा। इस कार में 4WD, 360 डिग्री कैमरा के साथ कई अन्य फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसमें 4×4 सिस्टम के साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स के मिलने की भी उम्मीद है। यह TNGA-F आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है। इस एसयूवी के इंटीरियर के तीन कलर थीम बेज, ब्लैक और ब्लैक और डार्क रेड मिलने की संभावना है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026