---Advertisement---

Triumph Speed 400 vs Royal Enfield Classic 350: किस क्लासी बाइक को खरीदने से दिल हो जाएगा खुश, समझें दोनों में अंतर

Triumph Speed 400 vs Royal Enfield Classic 350: ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायंफ ने बीते कुछ समय पहले ही अपनी दमदार बाइक ट्रायंफ स्पीड 400 (Triumph Speed 400) को लॉन्च किया था। ऐसे में इस बाइक ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। ऑटो बाजार में इस बाइक को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 15, 2023 12:55 अपराह्न

Triumph Speed 400 vs Royal Enfield Classic 350
Follow Us
---Advertisement---

Triumph Speed 400 vs Royal Enfield Classic 350: ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायंफ ने बीते कुछ समय पहले ही अपनी दमदार बाइक ट्रायंफ स्पीड 400 (Triumph Speed 400) को लॉन्च किया था। ऐसे में इस बाइक ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। ऑटो बाजार में इस बाइक को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में इस मोटरसाइकिल को रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) के साथ तुलना करके जानते हैं कि किस बाइक में ज्यादा दम है।

Triumph Speed 400

ट्रॉयंफ कंपनी ने इस बाइक को सिंगल वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। ये बाइक भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे किफाएती बाइक है। कंपनी ने इस बाइक को फुल एलईडी लाइटिंग, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, स्वीचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ड्यूल चैनल एबीएस, राउंड हैडलाइट्स, कर्व फ्यूल टैंक, स्टेप अप सीट, साइड स्लंग एग्जॉस्ट और एलसीडी स्क्रीन दी गई है।

फीचर्सTriumph Speed 400
इंजन398.15cc
ताकत39.5bhp
टॉर्क37.5nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

इस बाइक में 398.15cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर 39.5bhp की ताकत और 37.5nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.23 लाख रुपये है।

Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 6 वेरिएंट और 15 कलर ऑप्शन आते हैं। इस बाइक में राउंड हैडलाइट्स, राउंड शेप रियर व्यू मिरर, कर्व फ्यूल टैंक, स्प्लिट स्टाइल सैडल दिया गया है। इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एलसीडी स्क्रीन और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

फीचर्सRoyal Enfield Classic 350
इंजन349cc
ताकत20.2bhp
टॉर्क27nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

इस में 349cc का एयर कूल्ड सिंगल इंजन दिया गया है। ये 20.2bhp की ताकत  और 27nm का टॉर्क देती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस फीचर मिलता है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 193080 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 2.24 लाख रुपये है।

यहां पर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से बताया गया है। किसी भी बाइक को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026