---Advertisement---

TVS Jupiter CNG: शानदार स्टाइलिंग के साथ Bharat Mobility Global Expo 2025 में धमाका, क्या धाकड़ माइलेज से खत्म होगा महंगे फ्यूल का टेंशन?

TVS Jupiter CNG: Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान टीवीएस ने सीएनजी स्कूटर को शोकेस करके धमाका मचा दिया। कंपनी ने इसमें धाकड़ माइलेज मिलने का दावा किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2025 2:30 अपराह्न

TVS Jupiter CNG
Follow Us
---Advertisement---

TVS Jupiter CNG: देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका टीवीएस जुपिटर स्कूटर अब सीएनजी अवतार में भी आ चुका है। Bharat Mobility Global Expo 2025 के पहले दिन टीवीएस ने बड़ा धमाका करते हुए टीवीएस जुपिटर सीएनजी स्कूटर को शोकेस कर दिया। टू व्हीलर कंपनी ने इस स्कूटर में लाजवाब स्टाइल दिया है। यही वजह है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसने सबका ध्यान खींचा। TVS Jupiter CNG Mileage को लेकर काफी लोग उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवीएस जुपिटर सीएनजी की माइलेज दमदार है।

TVS Jupiter CNG को लेकर चौंकाने वाली डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवीएस जुपिटर सीएनजी स्कूटर कॉन्सेप्ट वर्जन के तौर पर उतारा गया है। यह तो आप जानते ही होंगे कि पूरा देश इस समय होंडा एक्टिवा सीएनजी स्कूटर का इंतजार कर रहा है। मगर Bharat Mobility Global Expo 2025 में टीवीएस ने धमाका कर दिया। इंटरनेट पर TVS Jupiter CNG Mileage को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

अलग-अलग रिपोर्ट्स में टीवीएस जुपिटर सीएनजी की माइलेज को लेकर भिन्न-भिन्न जानकारियां उपलब्ध हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे 1.4KG के सीएनजी टैंक के साथ उतारा गया है। टीवीएस ने सीएनजी टैंक को स्कूटर की अंडरसीट स्टोरेज में फिट किया गया है।

फीचर्सटीवीएस जुपिटर सीएनजी
इंजन124.8cc
पावर7.1bhp
टॉर्क9.4nm
माइलेज226KM (पेट्रोल-सीएनजी)

टीवीएस जुपिटर सीएनजी दे सकता है इतनी शानदार माइलेज

स्कूटर मार्केट में धमाल मचाने के लिए TVS Jupiter CNG के कॉन्सेप्ट वेरिएंट को Bharat Mobility Global Expo 2025 में शोकेस कर दिया है। टीवीएस ने इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। टीवीएस ने स्कूटर में 124.8cc का इंजन दिया है। यह 7.1bhp की पावर और 9.4nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान टू व्हीलर निर्माता ने दावा किया है कि टीवीएस जुपिटर सीएनजी की माइलेज 226KM पेट्रोल और सीएनजी दोनों को मिलाकर मिलेगी। हालांकि, रियल टाइम में TVS Jupiter CNG Mileage इससे कम हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब इस सीएनजी स्कूटर से महंगे फ्यूल का टेंशन समाप्त हो जाएगा। मगर फिलहाल टीवीएस ने यह नहीं बताया है कि इस सीएनजी स्कूटर को कब तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026