---Advertisement---

Hero Splendor, Pulsar और Apache की दुश्मन बनी TVS Raider 125 बाइक! धमाकेदार परफॉर्मेंस से बनी युवाओं की पसंद

अगर आप TVS Raider 125 स्पोर्ट्स बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि यह एक किफायती और दमदार बीइक है जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 27, 2023 12:19 अपराह्न

TVS Raider 125
Follow Us
---Advertisement---

TVS Raider 125: पिछले साल लॉन्च की गई TVS Raider 125 अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से युवाओं की पसंद बन चुकी है। यह ऑटोमोबाइल सेक्टर में दबदबा बनाई हुई Bajaj Pulsar, TVS Apache और Hero Splendor को टक्कर देती है। इसका स्पोर्टी लुक, दमदार पॉवर और जबरदस्त माइलेज लोगों को बेहद पसंद आता है। अगर आप TVS Raider 125 को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि यहां हम आपको इस स्पोर्टी लुक वाली बाइक के बारे में कई जानकारियां देने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 85 किमी की ड्राइविंग रेंज वाले Hero Electric Eddy स्कूटर की हैं ये खासियत, खरीदने से पहले यहां जानें सभी जानकारियां

TVS Raider 125 Specifications

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि यह एक स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें 124.8 सीसी का एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलता है जो 11.38 PS की पॉवर देता है और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिल रहा है। इसमें 5 गियर बॉक्स को जोड़ा गया है। इसमें एमिशन टाइप BS6 का इंजन दिया गया है। इसका कर्ब वेट 123 किलोग्राम है। इसमें एडिशनल स्टोरेज भी दी गई है। इसमें ड्राइव टाइप चेन ड्राइव दिया गया है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

BrandTVS
ModelTVS Raider 125
Engine TypeAir and Oil Cooled Single Cylinder
Engine Displacement124.8 cc
Max Power11.38 PS
Max Torque11.2 Nm
Top Speed99 kmph
Fuel Tank Capacity10 Liters
Mileage Highway65.44 kmpl
Mileage ARAI67 kmpl
Mileage City71.94 kmpl
Kerb Weight123 kg

इन फीचर्स से लैस है TVS Raider 125

अगर TVS Raider 125 के फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें Synchronized Braking System, 5 इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी, कॉल, एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, वॉइस असिस्ट, राइड रिपोर्ट, ETFi टेक्नोलॉजी, intelliGO, वेदर अपडेट्स, स्पोर्ट्स अपडेट्स,  डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, राइडिंग मोड्स, नेविगेशन जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि TVS Raider 125 की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 86803 रुपए से शुरू होकर 1 लाख रुपए तक जाती है।

ये भी पढ़ें: 521km की रेंज और मॉर्डन फीचर से क्या Tesla को चित कर देगी BYD Atto 3 Electric Car? लुक चुरा सकता है दिल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026