---Advertisement---

Upcoming 7 Seater Cars: स्टाइलिश अवतार में जल्द आएंगी Toyota और Kia की ये कारें, Ertiga-Innova की सेल पर पड़ेगा असर!

Upcoming 7 Seater Cars: इंडियन ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस वक्त मारुति से लेकर टोयोटा तक की कई कारें लॉन्च होने वाली है। बीते कुछ समय से भारत में बड़ी कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2023 12:00 अपराह्न

Upcoming 7 Seater Cars
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming 7 Seater Cars: इंडियन ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस वक्त मारुति से लेकर टोयोटा तक की कई कारें लॉन्च होने वाली है। बीते कुछ समय से भारत में बड़ी कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक नजर इस न्यूज पर डालनी चाहिए। हम बताने वाले हैं कि कौन सी एसयूवी जल्द ही लॉन्च हो सकती है।

New Kia Carnival

साउथ कोरिया की चर्चित कार मेकर किआ मोटर्स अपनी एक खास कार पर तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस कार का नाम New Kia Carnival हो सकता है। इस कार में काफी गजब के फीचर्स दिए जा सकते है। आपको बता दें कि नई जनरेशन की इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस कार को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। किआ ने इस कार में टाइगर नोज ग्रिल जैसा एसयूवी लुक दिया है। इस कार में 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया है। इस कार को इस साल के अंत तक उतारा जा सकता है। इसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Hyundai और Mahindra की नींद उड़ाने आया Tata Nexon EV MAX का नया मॉडल XZ+ LUX, जानिए सभी स्पेक्स और कीमत

Maruti Suzuki Engage

मारुति ने अपनी नई एसयूवी का नाम Maruti Suzuki Engage रखा है। बताया जा रहा है कि इस कार को TNGA-C प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। मारुति की इस कार में एक्सटीरियर में काफी बदलाव नहीं होगा। वहीं, इसके इंटीरियर में भी अधिक बदलाव नहीं दिखेंगे। इस कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का स्टॉन्ग पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस कार को 25 से 30 लाख की एक्सशोरूम कीमत के साथ जुलाई 2023 में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Toyota 7 Seater Car

टोयोटा अपनी 7 सीटर एसयूवी कार को रुमियन नाम के साथ बाजार में उतार सकता है। इस कार के फीचर्स मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसे ही होंगे। बताया जा रहा है कि इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल दिया जाएगा। इस कार को इस साल के आखिर तक तक पेश किया जा सकता है। मगर फिलहाल कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें5G Phones: Xiaomi और iQOO के ये फोन्स देते हैं ज्यादा रैम, मिलते हैं कई जबरा फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026