---Advertisement---

कम कीमत में कोहराम मचाने आ रहीं ये दो 7 Seater Car! फीचर्स और लुक से उड़ाएंगी गर्दा

अगर आप आने वाले समय में 7 सीटर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आने वाले समय में महिंद्रा और सिट्रोएन अपनी दो कारें लॉन्च कर सकती है। इन दोनों कारों में बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन दिया जा सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming 7 Seater Car: अगर आप आगामी 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जल्द Citroen C3 Aircross SUV और Mahindra Bolero Nio दस्तक देने वाली हैं। Citroen C3 Aircross SUV को कंपनी 27 अप्रैल को अनवील करेगी। वहीं Mahindra Bolero Neo को आने वाले महीनों में रोलआउट किया जा सकता है। अगर आप 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं क्योंकि इनमें शानदार फीचर्स और दमदार इंजन दिया जा रह हैं। इसके अलावा इनकी कीमत भी बेहद कम है।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

Citroen C3 Aircross SUV 

Citroen C3 Aircross SUV को सी3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसके कारण ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इस SUV में 1.2 लीटर के तीन सिलेंडर पेश किए जा सकते हैं। ये इंजन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक दे सकते हैं। यह इंजन 110bhp की अधिकतम पॉवर और 190Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसकी डिजाइन की बात करें तो यह एक अलग तरह से डिजाइन किए गए डैशबोर्ड के साथ आ सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस 7 सीटर Citroen C3 Aircross SUV की कीमत 10 लाख रुपए से कम हो सकती है।

BrandCitroen
ModelCitroen C3 Aircross SUV
Engine Displacement1.2 Liter
Engine TypeTurbocharged Petrol Engine
Max Power110bhp
Max Torque190Nm
Expected PriceLess than 10 Lakhs

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसकी टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। इसे आने वाले महीनों में सड़कों पर उतारा जा सकता है। खबरों की मानें तो Mahindra Bolero Nio में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.5 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 100 bhp की मैक्सिमम पॉवर दे सकता है। इसे मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ बाजारों में पेश किया जा सकता है। इसकी डिजाइन की बात करें तो इसमें क्राफ्टेड फ्रंट बम्पर, 15 इंच के अलॉय व्हील, थोड़ा ट्वीक्ड रियर बम्पर, क्रोम फिनिश ग्रिल और नए तरीके से डिजाइन किए गए टेललैंप्स हो सकते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 9.48 लाख रुपए से शुरू होकर 11.99 लाख रुपए तक जा सकती है।

BrandMahindra
ModelMahindra Bolero Neo
Engine Displacement1.5 Liter
Engine TypemHawk Diesel Engine
Max Power100bhp
Transmission5 Speed Manual
Expected Price9.48 Lakhs to 11.99 Lakhs

ये भी पढ़ें: Ola के लिए सिर दर्द बने Ampere Zeal EX Electric Scooter को 6000 रुपये में खरीदने का शानदार मौका, जानें फीचर्स और कीमत

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026