---Advertisement---

Upcoming Bikes in March 2026: तैयार रखिए बजट, Holi के बाद दस्तक दे सकती हैं ये 5 लाजवाब बाइक्स; कंफर्ट से लेकर फीचर्स तक सबकुछ होगा धांसू

Upcoming Bikes in March 2026: होली के बाद मार्च में एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च हो सकती है। इन आगामी मोटरसाइकिलों में काफी आलीशान फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2026 5:28 अपराह्न

Upcoming Bikes in March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Bikes in March 2026: देशभर में बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में मार्च में रंगों के त्योहार के बाद बाइक मार्केट में कई बड़े धमाके होने की संभावना है। जी हां, हम मार्च 2026 में आने वाली बाइक्स की बात कर रहे हैं। इस महीने आने वाली मोटरसाइकिलों में आट्रैक्टिव डिजाइन, दमदार टेक स्पेक्स और बेहतर राइडिंग अनुभव मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Upcoming Bikes in March 2026: Royal Enfield Bullet 650

इंडियन बाइक मार्केट में मार्च में ही रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 मोटरसाइकिल दस्तक दे सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, बाइक पर नया ग्राफिक्स और कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 647cc का पावरफुल इंजन आने की उम्मीद है।

Royal Enfield Scrambler 450

आगामी मोटरसाइकिलों की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 450 का भी नाम शामिल है। रॉयल एनफील्ड इसमें लुभावना डिजाइन और दमदार ग्राफिक्स जोड़ सकती है। साथ ही इसमें 450cc का पावरट्रेन विकल्प मिलने की आशंका जताई गई है। कंपनी इसमें एडवांस सेफ्टी स्पेक्स भी जोड़ सकती है।

Hero Karizma XMR 250

अगर आप इस महीने किसी दमदार और रफ्तार की सौदागर बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो अपकमिंग हीरो करिज्मा एक्सएमआर 250 का इंतजार कर सकते हैं। इसमें बढ़िया टॉप स्पीड के साथ राइडिंग कंफर्ट और आलीशान सेफ्टी खूबियां दी जा सकती हैं।

Triumph Speed 350

रिपोर्ट्स की मानें, तो मार्च के आखिर तक ट्रायम्फ स्पीड 350 बाइक भारतीय बाजार में एंट्री ले सकती है। इसमें 350cc का इंजन और शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने की संभावना है।

BMW R 1300 R

लग्जरी बाइक सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू आर 1300 आर मोटरसाइकिल इसी महीने धमाका कर सकती है। कंपनी इसमें 1300cc का भारी-भरकम इंजन जोड़ सकती है। इसका डिजाइन स्पोर्टियर और बोल्ड होने की संभावना है। साथ ही इसमें एक्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी आ सकते हैं।

मार्च 2026 में आने वाली बाइक्स की डिटेल

ऊपर बताई गई सभी अपकमिंग बाइक्स की जानकारी अटकलों पर आधारित है। अभी तक किसी भी आगामी मोटरसाइकिल को लेकर दो पहिया वाहन कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में आपको इसकी सटीक जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026

Tata Safari EV

अप्रैल 21, 2026