---Advertisement---

Upcoming Cars in December 2024: जल्द दस्तक दे सकती हैं Honda Amaze 2024 समेत ये 3 कारें, मिल सकती हैं खास स्पेसिफिकेशन्स

Upcoming Cars in December 2024: होंडा, किआ मोटर्स और स्कोडा अपनी नई कारों को दिसंबर 2024 में बाजार में उतार सकती हैं। जानिए क्या हैं इनकी संभावित डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2024 6:49 अपराह्न

Upcoming Cars in December 2024
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Cars in December 2024: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई अपकमिंग कारें (Upcoming Cars) एंट्री ले सकती हैं। अगर आप साल के अंत में या फिर नए साल की शुरुआत अपनी कार बदलने की सोच रहे हैं। अपनी पुरानी कार की जगह किसी नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार इस खबर को पढ़ें। इससे आपको काफी मदद हो जाएगी। दिसंबर 2024 की अपकमिंग कारों (Upcoming Cars in 2024) में कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

Honda Amaze 2024 की संभावित डिटेल (Upcoming Cars in December 2024)

जापानी कार कंपनी होंडा दिसंबर 2024 के दौरान Honda Amaze 2024 को लॉन्च कर सकती है। दिसंबर 2024 की अपकमिंग कारों (Upcoming Cars in December 2024) में इसका नाम भी आता है। इसमें नए डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नया फ्रंट और नया बंपर मिल सकता है।

साथ में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप और ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स आएंगे। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्मट और ऑटोमैटिक डिजिटल कलस्टर फीचर्स आ सकते हैं। सेफ्टी के लिए एडीएएस तकनीक, एबीएस और ईबीडी जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है। होंडा की इस सेडान कार को 4 दिसंबर को उतारा जा सकता है।

Kia Syros की अनुमानित जानकारी (Upcoming Cars in December 2024)

किआ मोटर्स Kia Syros कार को दिसंबर 2024 में उतार सकता है। इस गाड़ी को 19 दिसंबर 2024 को रिवील किया जा सकता है। दिसंबर 2024 की अपकमिंग कारों (Upcoming Cars in December 2024) में यह भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि इसमें बॉक्सी डिजाइन देखने को मिल सकता है। कार में नई ग्रिल के साथ वर्टिकल एलईडी हैडलैंप और एलईडी डीआरएलएस दिए जा सकते हैं। ऐसी संभावना है कि इसमें डबल टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें 1.2 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है।

Skoda Kylaq में मिल सकती हैं यह खासियत

दिसंबर 2024 की अपकमिंग कारों (Upcoming Cars in December 2024) में स्कोडा कंपनी का नाम भी आता है। Skoda Kylaq Signature Plus AT कार को पेट्रोल वेरिएंट में लाया जा सकता है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार खूबियां मिल सकती हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और एबीएस सिस्टम दिया जा सकता है। यह कार 2 दिसंबर को बाजार में उतर सकती है।

फिलहाल कारों के लिए करना होगा इंतजार

ऊपर बताई गई आने वाली कारों की जानकारी अभी संभावित है। इन सभी गाड़ियों को लेकर अलग-अलग तरह की जानकारी उपलब्ध है। खबरों में बताया जा रहा है कि इन कारों में जबरदस्त इंजन और डिजाइन देखने को मिल सकता है। मगर इन कारों के बाजार में आने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026