---Advertisement---

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में राज करने जल्द आएंगी ये Upcoming EV Cars, एडवांस खूबियों के साथ मिल सकती है 600KM की रेंज

Upcoming EV Cars: इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर तेजी से माहौल बदल रहा है। इसी बीच कई देसी और विदेशी कंपनियां इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपने ग्राहकों को जोड़ रही है। बीते कुछ समय में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक कारों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक कारों ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 31, 2023 4:28 अपराह्न

Upcoming EV Cars
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming EV Cars: इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर तेजी से माहौल बदल रहा है। इसी बीच कई देसी और विदेशी कंपनियां इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपने ग्राहकों को जोड़ रही है। बीते कुछ समय में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक कारों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक कारों का एक जखीरा आने वाला है। इस खबर में जानें अपकमिंग ईवी कारों (Upcoming EV Cars) के बारे में, जो अगस्त में लॉन्च हो सकती है।

Audi Q8 e-tron      

ऑटोमोबाइल सेक्टर की मशहूर लग्जरी कार मेकर ऑडी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक धांसू कार ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन (Audi Q8 e-tron) लाने वाली है। बताया जा रहा है कि इस कार में बेहद ही प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। अगर आप इलेक्ट्रिक कारों के शौकीन हैं तो आपको ये जानकारी काफी अच्छी लगेगी। इस कार में ट्विक्ड फ्रंट और रियर बंपर में रिडिजाइनिंग की हुई ग्रिल दी जा सकती है।

फीचर्सAudi Q8 e-tron
बैटरी114kWh 
रेंज600km
पावर408bhp 
टॉर्क664Nm 

इसमें 20 इंच के नए अलॉय व्हील्स और टेलगेट्स पर Audi Q8 की बैजिंग मिल सकती है। इस कार में पेनॉरमिक सनरुफ, पावर्ड फ्रंट सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस और 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस कार को 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Volvo C40 Recharge        

वोल्वो इंडिया ने जून महीने में ही सी40 रिचार्ज को रिवील किया था। ये कार एक्स सी40 पर बेस्ड बताई जा रही है। इसमें हैडलैंप्स, 19 इंच के 5 स्पोक अलॉय व्हील्स, वर्टिकल टेल लाइट्स, स्लोपिंग लाइन्स मिल सकता है। इसके इंटीरियर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 100 फीसदी लेदर मुफ्त इंटीरियर दिया जाएगा।

फीचर्सVolvo C40 Recharge
बैटरी78kWh 
रेंज530km 
ताकत405bhp 
टॉर्क660Nm 

इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पेनॉरमिक सनरुफ के साथ नया डैशबोर्ड दिया जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है इसे अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026