---Advertisement---

Upcoming Petrol Cars in India 2025: Hyundai Tucson 2025 के अलावा ये 4 कारें मार्केट में ले सकती हैं ग्रैंड एंट्री, फौरन जानें खास डिटेल्स

Upcoming Petrol Cars in India 2025: अगले साल हुंडई, किआ के अलावा इन 3 कंपनियों की पेट्रोल कारें धूम मचा सकती हैं। इस खबर में जानिए इनकी लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 27, 2024 8:45 पूर्वाह्न

Upcoming Petrol Cars in India 2025
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Petrol Cars in India 2025: साल 2024 की समाप्ती के बाद कई वाहन कंपनियां एक्टिव हो जाएंगी। जी हां, 2025 में एक से बढ़कर एक शानदार पेट्रोल कार बाजार में दस्तक दे सकती हैं। अगर आप Upcoming Petrol Cars in India 2025 की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़िए। इसमें Hyundai Tucson 2025 के साथ Kia Carens 2025 और 3 अन्य कारों के नाम सम्मिलित हैं।

Upcoming Petrol Cars in India 2025: Hyundai Tucson 2025 की संभावित डिटेल

साउथ कोरिया की कार मेकर 2025 में Hyundai Tucson 2025 कार को उतार सकती है। कंपनी इसे ट्विक्ड डिजाइन के साथ ला सकती है। इसमें रिवाइस्ड ग्रिल, नई एलईडी लाइट्स, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है। इस गाड़ी को 30 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत पर मिड ईयर में लाया जा सकता है।

Upcoming Petrol Cars in India 2025: Kia Carens 2025 की लीक जानकारी

अपकमिंग पेट्रोल कार की सूची में Kia Carens 2025 का नाम भी आता है। इस कार में 6 से 7 लोग आसानी से बैठ पाएंगे। कंपनी कुछ सीटिंग लेआउट ला सकती है। गाड़ी में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन मिल सकता है। गाड़ी में सिंगल पेन सनरुफ समेत बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई सेफ्टी खूबियां दी जा सकती हैं। इस कार में एडीएएस लेवल 1 तकनीक देखने को मिल सकती है। यह कार साल के बीच में 11 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत के साथ उतारी जा सकती है।

Skoda Octavia RS की लीक डिटेल्स

स्कोडा कंपनी अपनी अपकमिंग पेट्रोल कार Skoda Octavia RS को ढेर सारे हाईटेक फीचर्स के साथ ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी में दमदार पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें इलेक्ट्रिक सनरुफ भी दे सकती है। गाड़ी का शुरुआती एक्सशोरूम दाम 45 लाख रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Renault Duster 2025 की अनुमानित खूबियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Renault Duster 2025 के लुक को बेहतर बनाने के लिए इसका फ्रंट और रियर डिजाइन बदला जा सकता है। कंपनी नई ग्रिल के साथ नया फ्रंट और बैक बंपर दे सकती है। कार में ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ कई नए कलर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कार में आकर्षक थीम का इंटीरियर और कई एडवांस खूबियां दी जा सकती हैं। इसे 10 लाख रुपये तक की एक्सशोरूम कीमत पर जून 2025 में लाया जा सकता है। मगर कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

Volkswagen Tiguan 2025 की संभावित स्पेक्स

Volkswagen Tiguan 2025 को लेकर कई रिपोर्ट्स चल रही हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस कार में मजबूत पेट्रोल इंजन के साथ अच्छी पावर देखने को मिल सकती है। गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव के साथ कई हाईटेक फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह कार मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री ले सकती है। इसका एक्सशोरूम दाम 35 लाख रुपये के करीब हो सकता है। कंपनी इसे फरवरी 2025 तक उतार सकती है। अभी तक कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है।

कब तक आएंगी ये पेट्रोल कारें

अगर आप इन अपकमिंग कारों में से किसी गाड़ी को घर लाने का विचार कर रहे हैं तो आपको इनके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अभी इन कारों को लेकर कुछ भी आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026