---Advertisement---

Upcoming Sedan Cars: Honda, Maruti और Skoda अपने नए मॉडलों के साथ मचाएंगी तहलका! मिल सकते हैं स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स

Upcoming Sedan Cars: भारतीय बाजार में जल्द ही होंडा अमेज मारुति सुजुकी और स्कोडा सुपर्ब के नए मॉडल आ सकते हैं। इनके संभावित फीचर्स काफी खास हैं। जानें पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Upcoming Sedan Cars
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Sedan Cars: इंडियन कार बाजार में आने वाले कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक कार एंट्री लेने वाली है। देश की कई बड़ी कार कंपनियां अपने मशहूर मॉडलों को अपडेट करके उन्हें फेसलिफ्ट वर्जन में उतार रही है या फिर उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे में आपको बता दें कि कार बाजार में तीन सेडान कार (Upcoming Sedan Cars) जल्द ही धमाका कर सकती है। जानें क्या है इनकी संभावित डिटेल।

होंडा अमेज का नया जेनरेशन मॉडल

जापान की कार कंपनी होंडा अपनी कारों में कमाल के फीचर्स देत है। भारतीय बाजार में होंडा की कई धांसू कारों की अच्छी बिक्री होती है। इसमें एक नाम होंडा अमेज सेडान कार का भी है। ऐसे में कई मीडिया खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि होंडा कंपनी अमेज का नया जेनरेशन मॉडल ला सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसे अगले साल तक इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

स्कोडा सुपर्ब का नया मॉडल

स्कोडा कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही स्कोडा सुपर्ब का नया वेरिएंट ला सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसमें ADAS फीचर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस सेडान कार को अगले साल की शुरूआत में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मारुति सुजुकी डिजायर का नया मॉडल

देश की मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी फेमस कार डिजायर का नया मॉडल फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन में शानदार इंटीरियर और एक्सटीरियर दे सकती है। इस कार को साल 2024 में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026