---Advertisement---

Upcoming Tata Electric Cars: Punch, Harrier और Curvv में मिल सकती है दमदार रेंज, फीचर्स पर दिल हारने को रहिए तैयार!

Upcoming Tata Electric Cars: मशहूर कार कंपनी टाटा अपनी नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इन कारों में शानदार रेंज के साथ धांसू खूबियां दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:07 पूर्वाह्न

Upcoming Tata Electric Cars
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Tata Electric Cars: देश की बड़ी कार मेकर कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में इजाफा कर रही है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से बढ़ती मांग के चलते टाटा ईवी सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी तैयारी कर रही है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कारों में टाटा ने काफी तेजी से अपना दायरा बढ़ाया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में टाटा कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि टाटा की अपकमिंग कारों (Upcoming Tata Electric Cars) में पहले से बेहतर रेंज के साथ सेफ्टी के लिए भी खास फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Tata Harrier EV में मिल सकती है धांसू रेंज

एसयूवी सेगमेंट में हैरियर कार की अच्छी सेल होती है। हैरियर का फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। ऐसे में अब इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस कार में 60kwh की बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। ये कार सिंगल चार्ज पर 600KM का सफर पूरा कर सकेगी। इसकी कीमत 22 से 25 लाख रुपये हो सकती है।

Tata Punch EV की अनुमानित खूबियां

टाटा की इस अपकमिंग गाड़ी का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इस कार को कई वेरिएंट में उतारा जा सकता है, जिसमें XE, XT, ZX और ZX Plus Tech Lux शामिल है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा। इसमें 300 से 350KM की रेंज मिल सकती है। इस कार को 9 से 12 लाख रुपये की कीमत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Curvv EV की संभावित जानकारी

टाटा ने इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ उतारा जाएगा। इस अपकमिंग कार में पैनॉरमिक सनरुफ के साथ स्लीक कैमरा फीचर भी दिया जाएगा। गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ कई ड्राइव मोड्स दिए जाएंगे। इसमें दो बैटरी पैक और 400 से 500KM की रेंज दी जा सकती है। इसकी कीमत 15 से 20 रुपये हो सकती है। कंपनी इस कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और एमजी एस्टर से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now