---Advertisement---

Vida V1 Pro EV vs TVS iQube EV: नए साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है प्लान? जानें किसमें बेहतर रेंज के साथ मिलती है फास्ट चार्जिंग

Vida V1 Pro EV vs TVS iQube EV: विडा और टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर में से कौन सा लेना रहेगा सही। बुक करने से पहले जान लें दोनों में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Vida V1 Pro EV vs TVS iQube EV
Follow Us
---Advertisement---

Vida V1 Pro EV vs TVS iQube EV: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि अब कंपनियां भी अपने ईवी स्कूटरों के पोर्टफोलियो में इजाफा कर रही हैं। नए साल के साथ अगर आपके घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की चर्चा हो रही है तो समझिए कि आपका काम हो गया। इस खबर में हम दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों विडा वी1 प्रो ईवी और टीवीएस आईक्यूब ईवी (Vida V1 Pro EV vs TVS iQube EV) के बीच डिफरेंस करने वाले हैं। जानिए इनमें क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा ऑप्शन सही रह सकता है।

Vida V1 Pro EV की स्पेसिफिकेशन्स

हीरो कंपनी के ब्रांड विडा का वी1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी सारे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसमें एपरॉन माउंटेड एलईडी हैडलैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर, स्प्लिट सीट सेटअप, ग्रेब रेल्स और 26 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। साथ ही इमरजेंसी अलर्ट और की फोब जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में क्रूज कंट्रोल और टच स्क्रीन मिलती है।

Vida V1 Pro EV की रेंज

Vida V1 Pro EV स्कूटर में 3.94kwh की रिमूवैबल बैटरी पैक के साथ 110km की रेंज मिलती है। ये स्कूटर 80km की टॉप स्पीड देता है और कंपनी का दावा है कि 65 मिनट में ये 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। ये स्कूटर सिर्फ 3.2 सेकेंड में ही 0 से 40km की स्पीड पकड़ लेता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 125900 रुपये है।

TVS iQube EV में मिलती हैं ये खूबियां

टीवीएस कंपनी का iQube EV स्कूटर कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें फ्यूचरस्टिक डिजाइन के साथ स्लीक एलईडी हैडलैंप, यू शेप में एलईडी DRLS, बड़ा अंडरसीट स्टोरेज और रुमी सीट दी गई है। इसमें टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ क्यू पार्क फीचर दिया गया है।

TVS iQube EV की रेंज

स्कूटर में 2.25kwh की बैटरी दी गई है। ये सिंगल चार्जिंग पर 145KM की रेंज देता है। ये 4.2 सेकेंड में 0 से 40KM की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें 82KM की टॉप स्पीड मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 4.30 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 134422 रुपये है।

फीचर्सVida V1 Pro EV की डिटेलTVS iQube EV की डिटेल
बैटरी3.94kwh2.25kwh
रेंज110km145KM
टॉप स्पीड80km82KM

यहां केवल जानकारी के लिए सूचना दी गई है। किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026