---Advertisement---

Viral Video: गजब! पानी में डूबने के बाद भी दौड़ता रहा Ola Electric Scooter, यूजर्स ने की ‘पनडुब्बी’ घोषित करने की मांग

Viral Video: पानी में दौड़ते Ola Electric Scooter के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 3, 2024 1:14 अपराह्न

Ola Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगातार मांग बढ़ती जा रही है। इस दौरान कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक बिजली से चलने वाले दो पहिया वाहनों को पेश कर रही हैं। देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की जैसे बाढ़ सी आ गई है , लेकिन इसके बाद भी देसी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को कोई भी मात नहीं दे पा रहा है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है और हर महीने बेस्ट सेलिंग की लिस्ट में टॉप पर है। ओला के इस भौकाल के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पानी में डूबने के बाद भी आराम से चल रहा है।

पानी में दौड़ते Ola Electric Scooter का वीडियो वायरल

इस वीडियो में ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है लेकिन हैरानी की बात ये है कि, स्कूटर चल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को पानी से दूर रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे लेक्ट्रिक पार्ट्स खराब होने के साथ बैटरी के भी खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन जिस तरह से पानी में डूबने के बाद ये स्कूटर चल रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ‘पनडुब्बी’ घोषित करने की मांग यूजर्स कर रहे हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video ने लोगों को बनाया ओला का फैन

इस वीडियो को flirty_jeet नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर से तीन दिन पहले शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में “ओला की पावर” लिखा है। इस वीडियो पर अब तक 65 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को फिलहाल दूर-दूर तक कोई मात देते हुए नहीं दिख रहा है। ओला का मार्केट शेयर 30 फीसदी हो चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026