---Advertisement---

Volkswagen Car Discounts: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार पर 4 लाख बचाने का सिंगल ऑफर, चूक गए तो होगा बड़ा पछतावा!

Volkswagen Car Discounts: नए साल से कुछ दिनों पहले फॉक्सवैगन अपनी दमदार कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ये आपको खुश कर सकता है। एक बार देखें क्या है पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 10, 2023 2:25 अपराह्न

Volkswagen Car Discounts
Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen Car Discounts: क्या आप नई कार लेने का विचार कर रहे हैं, अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है। हम यहां मशहूर कार कंपनी फॉक्सवैगन की शानदार कारों पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट की जानकारी दे रहे हैं। जी हां 2023 के आखिरी महीने में फॉक्सवैगन की कई दमदार गाड़ियों पर अच्छी छूट का फायदा लिया जा सकता है। आगे देखें क्या है ऑफर की पूरी डिटेल।

Volkswagen Tiguan पर डिस्काउंट ऑफर

फॉक्सवैगन की इस शानदार कार पर 4 लाख रुपये से अधिक का फायदा उठाया जा सकता है। जी हां, ये सच है। नए साल से पहले कंपनी अपने पुराने स्टॉक को खत्म करना चाहती है। ऐसे में 4 लाख 20 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

इसमें 75 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 75 हजार रुपये तक का बोनस, 1 लाख रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट, 85999 रुपये तक का SVP (सर्विस वैल्यू पैकेज) और 84 हजार रुपये तक का विशेष फायदा मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 3516900 रुपये है। इस कार को यूरो NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Volkswagen Taigun पर डिस्काउंट ऑफर

फॉक्सवैगन की इस फेमस कार पर 1 लाख 91 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 31 हजार रुपये तक का स्पेशल फायदा मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 1161900 रुपये है।

Volkswagen Virtus पर डिस्काउंट ऑफर

फॉक्सवैगन की इस गाड़ी पर 1 लाख 67 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 17 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक का स्पेशल बेनिफिट भी मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 1147900 रुपये है।

इस बात का रखें ध्यान

फॉक्सवैगन का ये डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक ही जारी रहेगा। साथ ही इन सभी कारों पर दिया जा रहा ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग हो सकता है। इस ऑफर में स्टॉक के आधार पर भी बदलाव संभव है। ऐसे में ऑफर का फायदा उठाने के लिए अपने शहर के पास के फॉक्सवैगन डीलर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026