---Advertisement---

533km की रेंज के साथ तहलका मचाने आ रही है Volvo C40 Recharge EV, प्रीमियम डिजाइन से नहीं हटेगी नजरें

Volvo C40 Recharge EV: दुनिया की लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है। स्वीडन की कंपनी अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Volvo C40 Recharge EV को जल्द ही रिवील करने वाली है। इस कार ने भारत में आने से पहले ही अपने स्पेसिफिकेशन्स के जरिए ऑटो सेगमेंट में संसेशन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 13, 2023 12:32 अपराह्न

Volvo C40 Recharge EV
Follow Us
---Advertisement---

Volvo C40 Recharge EV: दुनिया की लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है। स्वीडन की कंपनी अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Volvo C40 Recharge EV को जल्द ही रिवील करने वाली है। इस कार ने भारत में आने से पहले ही अपने स्पेसिफिकेशन्स के जरिए ऑटो सेगमेंट में संसेशन मचा दी है। ऐसे में जानिए इस शानदार इलेक्ट्रिक कार में कौन सी खासियतें दी जाएंगी।

Volvo C40 Recharge EV की जानकारी

भारत में रिवील होने से पहले इसके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कूप स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इसका लुक इसके पिछली कार से काफी अलग होगा। इसमें वोल्वो का सिग्नेचर मार्क दिया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, रेडिएटर ग्रिल दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Electric Car खरीदने से पहले इन 5 नुकसान को जान लीजिए, वरना जिंदगीभर रह जाएगा इसका मलाल

Volvo C40 Recharge EV के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

खबरों की मानें तो इस कार की लंबाई 4440mm, 1910mm की चौड़ाई और 1591mm की ऊंचाई मिल सकती है। इसमें 2702mm का व्हील बेस और 19 इंच के ऐरो व्हील्स दिए जाएंगे। इस कार का लुक एकदम प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तरह है। वोल्वो की इस कार में गूगल सपोर्टेड 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इस कार में 12 इंच का फुल ड्राइवर डिस्प्ले और क्लाईमेट कंट्रोल दिया जाएगा। एयर प्यूरीफायर, पावर्ड टेल गेट्स, 13 स्पीकर, वॉयरलैस चार्जिंग, पैनॉरमिक सनरूफ, एडस्टेजबल फ्रंट सीट, गूगल असिस्टेंस जैसी खासियत मिल सकती है। इस कार में सेफ्टी के लिए एबीएस के साथ ईबीडी, एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Volvo C40 Recharge EV का पावरट्रेन

बताया जा रहा है कि इस कार में दो पावरट्रेन ऑप्शन AWD और RWD ड्राइव विकल्प दिया जाएगा। इसके RWD वेरिएंट में 69kwh की बैटरी पैक के साथ 238ps की ताकत पैदा करने में सक्षम है। ये सिंगल चार्ज पर 476km की रेंज देगी। इसे 34 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्सVolvo C40 Recharge EV
बैटरी82kwh
रेंज533km
ताकत252ps

Volvo C40 Recharge EV की अनुमानित कीमत

इसके AWD वेरिएंट में 82kwh की बैटरी पैक के साथ 252ps की ताकत पैदा होगी। ये सिंगल चार्ज पर 533km की रेंज देगी। इसका 200kw के चार्जर से इसे 10 से 80 फीसदी बैटरी चार्जिंग सिर्फ 28 मिनट में हो जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 60 लाख रुपये हो सकती है। इस कार को 14 जून 2023 को भारत में रिवील किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 8GB रैम और 50MP कैमरे के साथ मार्केट में आग लगा देगा Nokia G42 5G फोन! इस खूबी से हो जाएगा प्यार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026