---Advertisement---

ऐसा क्या हुआ जो Anand Mahindra को 16 लाख की XUV400 eSUV को 1.75 करोड़ रुपये में बेचना पड़ा

Mahindra XUV400 eSUV Special Edition: Mahindra & Mahindra ने हाल ही में अपनी XUV400 eSUV को लॉन्च किया था और कंपनी ने इसका एक नया एडिशन भी पेश किया है जिसे कंपनी ने नीलामी कर 1.75 करोड़ रुपये में बेचा है। इस कार की एकस शोरूम कीमत 16 लाख रुपये के करीब है। आपको बता ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 14, 2023 3:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV400 eSUV Special Edition: Mahindra & Mahindra ने हाल ही में अपनी XUV400 eSUV को लॉन्च किया था और कंपनी ने इसका एक नया एडिशन भी पेश किया है जिसे कंपनी ने नीलामी कर 1.75 करोड़ रुपये में बेचा है। इस कार की एकस शोरूम कीमत 16 लाख रुपये के करीब है। आपको बता दें आनंद महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन वाली कार की चाबी हैदराबाद के व्यक्ति करुणाकर कुंदावरम को दी। इन्होने की इस कार की सबसे ज्यादा बोली लगाई। तो आइये जानते है क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें: Range Rover नहीं बल्कि सस्ती Swift Dzire की दीवानी हैं WPL की सबसे मंहगी खिलाड़ी Smriti Mandhana! देखें पूरा Car Collection

XUV400 eSUV कार का स्पेशल एडिशन इसलिए बिका मंहगा

बता दें की इस 16 लाख रूपये वाली XUV400 eSUV के स्पेशल एडिशन वाली कार को 1.75 करोड़ रुपये में बेचने के पीछे कारण चैरिटी है। दरअसल इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि महिंद्रा का मकसद चैरिटी करने के लिए धन जुटाना है और इन रुपये का इस्तेमाल कंपनी महिंद्रा राइज़ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड्स के विनर्स को देने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी भी उतनी ही धनराशि को भी दान करने के अपना योगदान देगी। बता दें कि इस नीलामी की शुरूआत 26 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी रात 12 बजे तक चली थी, जिसके बाद हैदराबाद के करुणाकर कुंदावरम नाम के व्यक्ति ने इस कार को खरीदा।

XUV400 eSUV स्पेशल एडिशन में दी गई है ये बैजिंग

कंपनी की इस स्पेशल एडिशन वाली कार को महिंद्रा के डिजाइन चीफ प्रताप बोस और फैशन डिजाइनर रिमज़िन दादू ने एक साथ मिलकर इस कार के डिजाइन तैयार किया है। इस कार को “रिमज़िम दादू एक्स बोस (Rimzin Dadu x Bose)” ब्रांडिंग दी गई है और यह ब्रांडिंग कार के इंटीरियर में भी देखी जा सकती है। इस कार में इलेक्ट्रिक मोटर और 39.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि लंबी रेंज देता है।    

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026