---Advertisement---

Maruti Jimny 5 Door और Mahindra Bolero Neo में से कौन सी कार है आगे, फटाफट जानें दोनों के छोटे मगर बड़े अंतर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस साल में मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी कार काफी चर्चा में रही और महिंद्रा ने की नई बोलेरो नियो ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इन दोनों कारों के बीच देखें कंपैरिजन।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 10, 2023 3:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Jimny 5 Door vs Mahindra Bolero Neo: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस साल में मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी कार काफी चर्चा में रही, लेकिन महिंद्रा ने भी अपनी नई बोलेरो नियो को लॉन्च कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में इन दोनों कारों के बीच में हम कंपैरिजन करने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें: ROYAL ENFIELD का तोड़ निकालने के लिए TVS ला रही चार तूफानी बाइक्स! दमदार इंजन से RONIN SCR सहित ये बाइक्स मचाएंगी तहलका

Maruti Jimny और Bolero Neo के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

मारुति सुजुकी जिम्नी 4 मीटर वाली एसयूवी कार है इसके बावजूद इसमें 4×4 ड्राइवट्रेन आता है। इस कार का मुकाबला महिंद्रा की थार के अलावा नई बोलेरो नियो से भी होता है। जिम्नी 5-डोर की लंबाई और चौड़ाई महिंद्रा की बोलेरो नियो  के मुकाबले कम है। महिंद्रा बोलेरो नियो को कंपनी ने टीयूवी300 एसयूवी कार के रिबैज वर्जन और नई स्टाइलिंग के साथ मार्केट में लॉन्च किया है, जबकि मारुति जिम्नी का लुक दिखने बॉक्सी टाइप है। दोनों ही गाड़ियों में पीछे की तरफ एक स्पेयर व्हील भी दिया गया है।

मारुति जिम्नी में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम आता है। इसके साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टफोन के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, रियर कैमरा, 6 एयरबैग, टॉगल स्विच के सहित काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं बात करें महिंद्रा नियो की तो इसमें 7 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पार्किंग सेंसर और डुअल एयरबैग जैसे काफी सारे फीचर्स आते हैं।

Models

Maruti Jimny

Bolero Neo

Engine1462 cc Petrol, 4 Cylinders Inline, DOHC,1493 cc Diesel, 3 Cylinders Inline, 4 Valves/Cylinder, DOHC
Power103 bhp @ 6000 rpm100 bhp @ 3750 rpm
Torque134 Nm @ 4000 rpm260 Nm @ 1750 rpm
Drive TypeAWDRWD with MTT
Transmission5-Speed, Manual5-Speed, Manual
Seating Capacity47

 

Bolero Neo और Maruti Jimny की कीमत

महिंद्रा की बोलेरो नियो और मारुति जिम्नी दोनों SUV कारें हार्डकोर ऑफ-रोडिंग के लिए बनाई गयी हैं। जिम्नी 5-डोर की कीमत भारत में शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होता है तो वहीं बोलेरो नियो की एक्स शोरूम कीमत 9.4 लाख रुपये से 11.9 लाख रुपये के बीच है।  महिंद्रा नियो में जिम्नी 5-डोर के मुकाबले अधिक स्पेस मिलता है, जबकि जिम्नी में मिलने वाला 4×4 ड्राइवट्रेन इसे राइडिंग के मामले में आगे रखता है।

ये भी पढ़ें: MAHINDRA XUV को पछाड़ने वाली TATA NEXON को मात्र 9726 रूपए में खरीदें! ये फीचर खूब करा रहा सेल

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026