---Advertisement---

Honda Activa 6G H Smart और TVS Jupiter में से किसमें हैं ज्यादा अच्छे फीचर्स? एक नजर में देखें कंपैरिजन

Honda Activa 6G H Smart Vs TVS Jupiter: अगर आप Honda या Hero कंपनी के स्कूटर को खरीदना चाह रहे हैं तो हम आपको दो स्कूट के बार में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आपको बता दें हाल ही में  होंडा ने अपना एक नया स्मार्ट स्कूटर Activa ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 24, 2023 4:11 अपराह्न | Updated: मार्च 24, 2023 4:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 6G H Smart Vs TVS Jupiter: अगर आप Honda या Hero कंपनी के स्कूटर को खरीदना चाह रहे हैं तो हम आपको दो स्कूट के बार में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आपको बता दें हाल ही में  होंडा ने अपना एक नया स्मार्ट स्कूटर Activa 6G H Smart को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। लेकिन इस स्कूटर को टक्कर देने के लिए पहले से ही भारतीय बाजार में TVS Jupiter स्कूटर मौजूद है। हम आज आपके लिए Honda Activa 6G H Smart और TVS Jupiter दोनों स्कूटर के बीच कंपेरिजन करके बताएंगे।

ये भी पढ़ें: Scorpio की नाक में दम कर रही महिंद्रा की ये कार, कम कीमत और धांसू फीचर्स को देख खूब खरीद रहे लोग

Honda Activa 6G H Smart और TVS Jupiter का इंजन और माइलेज

Honda Activa 6G H Smart स्कूटर में 109.51 cc का इंजन दिया गया है जो कि 7.84 PS की पावर के साथ में 8.90 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। तो वहीं TVS Jupiter 109.7 cc के इंजन के साथ आथा है जिसमें 7.88 PS की पावर और 8.8 NM का टॉर्क मिलता है। माइलेज के मामले में होंडा एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट स्कूटर 60 km/l माइलेज देता है। टीवीएस जुपिटर को लेकर कंपनी 64 km/l माइलेज का क्लेम करती है।

SpecificationHonda Activa 6G H SmartTVS Jupiter
Engine109.51 cc109.7 cc
Power7.84 PS7.88 PS
Torque8.90 NM8.8 NM
Cooling SystemAir CooledAir Cooled
ClutchAutomaticAutomatic
Braking TypeCombi Brake SystemSynchronized Braking System
Mileage60kmpl64kmpl

Honda Activa 6G H Smart और TVS Jupiter में मिलते हैं ये फीचर्स

होंडा का एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट स्कूटर एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ इंजन स्टार्ट स्विच एलईडी हेड लाइट और एनालॉग ओडोमीटर व स्मार्ट की जो कि एच स्मार्ट टेकनोलॉजी के साथ दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी टेल लाइट व एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे इंडिकेशन मिलते हैं।

टीवीएस का जुपिटर कॉल एसएमएस अलर्ट, स्कूटरने विगेशन,  यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल क्लॉक, पार्किंग ब्रेक और वॉयस असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Honda Activa 6G H Smart और TVS Jupiter की कीमत

बात करें दोनों स्कूटर्स की कीमत की तो होंडा का नया स्कूटर एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट 80537 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। टीवीएस का जुपिटर 69990 रुपये की शुरुआती (एक्स शोरूम) कीमत पर आता है। टीवीएस जुपिटर नए होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट स्कूटर से करीब 11 हजार की कम कीमत पर आता है।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026