---Advertisement---

Citroen C3 Aircross के फीचर्स क्या वाकई में बढ़ाएंगे Creta और Seltos की टेंशन, यहां देखें लीक फीचर्स

Citroen C3 Aircross: फेस्टिव सीजन के दौर शुरू होने वाला है और इस फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों के साथ-साथ कार कंपनियां भी हैं जो उत्सुकता से इसका इंतजार कर रही हैं। भारतीय ऑटोबाजार की खास बात यह होती है कि यहां कार के ग्राहक कुछ महीनों तक रुक कर फेस्टिव सीजन के शुरू होने का इंतजार करते है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Citroen C3 Aircross
Follow Us
---Advertisement---

Citroen C3 Aircross: फेस्टिव सीजन के दौर शुरू होने वाला है और इस फेस्टिव सीजन के लिए ग्राहकों के साथ-साथ कार कंपनियां भी हैं जो उत्सुकता से इसका इंतजार कर रही हैं। भारतीय ऑटोबाजार की खास बात यह होती है कि यहां कार के ग्राहक कुछ महीनों तक रुक कर फेस्टिव सीजन के शुरू होने का इंतजार करते है। इसके बाद इस सीजन के दौरान जम के खरीदारी भी करते हैं। ऐसे में कार कंपनियां भी उत्सुकता से इस सत्र का इंतेजार करते हुए अपने नए-नए मॉडल्स को बाजार में लॉन्च करती है। खबर है कि फ्रेंच ऑटो कंपनी सिट्रॉएन भी इसके लिए तैयार है और जल्द ही भारतीय बाजार में सिट्रॉएन सी 3 एयर क्रॉस लॉन्च करने वाली है।

सिट्रॉएन सी 3 एयर क्रॉस की खासियत

बता दें कि सिट्रॉएन कि यह कार एक मिड साइज एसयूवी होगी जो कि बाजार में ग्राहकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करेगी। ये दौर भी एसयूवी का ही है और आंकड़ों की माने तो लोग अब छोटी कारों के बजाय मिड साइज एसयूवी को प्रेफर करना पसंद कर रहे हैं। इसकी इंजन क्षमता को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं गियरबॉक्स को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

संभावित फीचर्स

सिट्रॉएन के फ़ीचर्स अन्य एसयूवी के तुलना में खास है इसकी वजह है इसके 7 सीटर लुक में आना। खबरों की माने तो कंपनी इसे 5+2 यानी कि 7 सीटों की क्षमता के साथ सिट्रॉएन को बाजार में उतार सकती है। वहीं सन रूफ के साथ इस कार में माउंटेड एयर कंडीशनर के होने की भी संभावना है जिससे इसके फीचर में चार चांद लगता माना जा रहा है। वहीं सेफ्टी के दृष्टिकोण से भी कंपनी ने अच्छा काम किया है और गाड़ी एयरबैग से लैस हो सकती है।

इन मिड साइज एसयूवी कारों से होगा मुकाबला

ऑटोबाजर को देखें तो सिट्रॉएन कि इस कार का मुकाबला बाजार में पहले से ही अपनी धाक बना चुकी क्रेटा, सेल्टॉस और विटारा ब्रेज़ा जैसी कारों से होगा। वहीं होंडा की अपकमिंग कार Elevate भी आने वाले समय में इसको टक्कर दे सकती है। इसकी कीमत को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026