---Advertisement---

Renault Duster 2026 क्या Tata Sierra कार से भी बड़ी हिट होगी साबित? लीक फीचर्स और कीमत से मची खलबली

Renault Duster 2026 : इसी महीने 26 जनवरी को रेनॉल्ट की डस्टर लॉन्च होने वाली है। ये एक 7 सीटर ऑफ रोडिंग कार हो सकती है। इसका मुकाबला पहले से ही मार्केट में छायी हुई टाटा सिएरा से हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 14, 2026 5:00 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026: रेनॉल्ट एक बार फिर से नई डस्टर लेकर आ रही है। इस बार कंपनी इसे 7 सीटों के साथ पेश कर सकती है। नई रेनॉल्ट डस्टर को 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर इसकी लॉन्चिग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो ये टाटा की सिएरा एसयूवी से भी बड़ी साबित हो सकती है। एसयूवी सेगमेंट में Renault Duster की टक्कर पहले से ही तबाही मचा रही Tata Sierra से होने की पूरी उम्मीद है। ये दोनों गाड़ियां अपने यूनिक लुक और अट्रेक्टिव फीचर्स से लोगों का ध्यान खींच रही है। दोनों अलग-अलग तरह से बनाई गई हैं।

Renault Duster 2026 का लुक कैसा हो सकता है?

नई रेनॉल्ट डस्टर पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग रहने वाली है। इसको कंपनी प्रीमियम और मॉर्डन बनाने के लिए काफी काम कर रही है। इसका लुक रग्ड और बॉक्सी हो सकता है। इसके फ्रंट में LED DRLs लाइट्स वाई आकार में मिल सकती है। नई डस्टर के डिजाइन में 18-इंच के नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स चार चांद लगा सकते हैं। ऊंचे-नीचे रास्तों पर चलने के लिए इसमें 210-215mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है। नई डस्टर को प्रीमियम लुक देने के लिए पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। इसे ऑफ रोडिंग के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।

नई रेनॉल्ट डस्टर का संभावित इंजन और सेफ्टी

नई रेनॉल्ट डस्टर में 1.2L माइल्ड-हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये 156hp की पावर दे सकता है। वहीं, इसमें 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। खबरों की मानें तो इसे डीजल वेरियंट में पेश नहीं किया जाएगा। इसमें बर्फ, मिट्टी और रेत में चलने के लिए मोड मिल सकते हैं। नई डस्टर में 10.1 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिल सकता है। सुरक्षा के लिए ADAS लेवल 2 की सुरक्षा मिल सकती है। वहीं, 360 डिग्री का कैमरा मिल सकता है। नई डस्टर में एसी वेंट्स और वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती हैं। वहीं, प्रीमियम साउंड मिल सकता है।

Tata Sierra और Renault Duster के बीच क्या होगा मुकाबला?

आपको बता दें, टाटा सिएरा जब से लॉन्च हुई तभी से खबरों में है। इसके बुकिंग के पहले ही दिन 70 हजार बुकिंग आयी थीं। अभी भी इस 5 सीटर एसयूवी की ऑन रोड कीमत 12 लाख से लेकर 22 लाख तक है। वहीं, नई डस्टर 2026 को कंपनी 10 से लेकर 20 लाख के आस-पास की कीमत में उतार सकती है। आने वाले समय में इन दोनों एसयूवी में मुकाबला देखने को मिल सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026