---Advertisement---

Winter Driving Tips: घने कोहरे में भी कार चलाने में नहीं आएगी कोई परेशानी, इन 5 टिप्स को दिमाग में बैठा लीजिए

Winter Driving Tips: सर्दी के टाइम में घना कोहरा होता है, ऐसे में सुरक्षित तरीके से कार कैसे चलाए। यहां जानें क्या है कुछ खास टिप्स

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2023 5:10 अपराह्न

Winter Driving Tips
Follow Us
---Advertisement---

Winter Driving Tips: देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दी अपने पैर पसार चुकी है। ठंड के दौरान अक्सर कार चलाने में परेशानी होती है। इसके पीछे की वजह होती है सड़क पर घना कोहरा। जी हां, अगर आप भी घने कोहरे में ड्राइविंग (Winter Driving Tips) करते हैं तो आपको कार चलाते वक्त कुछ टिप्स को फॉलो करना है। इसके बाद आपको पहाड़ी इलाकों में या फिर सर्दी के दौरान बेहद ही घने कोहरे में ड्राइव करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। जानें क्या हैं सर्दी में सेफ गाड़ी चलाने के 5 टिप्स।

लेन रुल को करें फॉलो

सर्दी के दौरान घने कोहरे में कार चलाते वक्त आपको रोड पर लेन को फालो करना चाहिए। अगर आप किसी पहाड़ी रास्ते पर कार ड्राइव कर रहे हैं को लेन ड्राइविंग आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अगर दो लेन वाली रोड पर गाड़ी चला रहे हैं तो आप अपनी कार को राइट साइड पर चलाएं, ताकि पार्क हुई कार से कोई टक्कर नही हो।

हैजर्ड लाइट को रखें ऑन

सर्दियों में कोहरे के दौरान अपनी कार की हैजर्ड लाइट को ऑन करके रखें। हालांकि, ऐसा करने से विजिबिलिटी कम हो जाती है। मगर ये कभी-कभी सही रहती है। इसे ऑन करके रखने से पीछे से आने वाली गाड़ियों को आगे कार की जानकारी होती है। अगर आप अपनी कार को कही रोकने वाले हैं तो पहले हैजर्ड लाइट को ऑन करें। इसके बाद साइड और पीछे देखें और अपनी कार को साइड पर लगाए।

लो बीम लाइट का करें उपयोग

अक्सर देखा गया है कि कोहरे में लोग हाई बीम लाइट का इस्तेमाल करते हैं। ये तरीका गलत है, क्योंकि सामने से आ रही गाड़ी वाले को इसका रिफ्लेक्टर दिखता है। इससे परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको लो बीम लाइट का उपयोग करना है।

स्पीड लिमिट और गैप का रखें ध्यान

सर्दी के टाइम में घने कोहरे में आपको अपनी कार को आगे वाले वाहन से कुछ दूर ही रखना है। ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आपको सावधान होने का समय मिल सकें। साथ ही आपको घने कोहरे में अपनी कार को तेज स्पीड पर चलाने की बजाय निर्धारित सीमा में चलानी है। इससे आपको सामने से किसी भी वस्तु या वाहन से बचने का समय मिल जाएगा।

थोड़ी खुली रखें कार की विंडो

घने कोहरे में कभी भी कार के शीशों को पूरी तरह से बंद नहीं रखना चाहिए। अपनी कार की खिड़की को थोड़ी सी खोल कर रखें। ऐसा करने से आपको रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाज आती रहेगी, जो सेफ ड्राइविंग के लिए जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026