Wuling Hongguang Mini EV : 6 लाख से कम की ये इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को भी देती है मात! जानें रेंज से लेकर बैटरी तक सबकुछ

Wuling Hongguang Mini EV :  वूलिंग होंगगुआंग मिनी ईवी एक मिनी कार है जो कि, अपने लुक और लंबी रेंज के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 5 लाख के आस-पास है।

Wuling Hongguang Mini EV 

Picture Credit: Google

Wuling Hongguang Mini EV :  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का ध्यान  इलेक्ट्रिक गाडियां खींच रही हैं। इन्हीं में से एक वूलिंग होंगगुआंग मिनी ईवी भी है। फिलहाल ये सिर्फ चीन में बिकती है। लेकिन भारत में बिकने वाली MG Comet EV को इसी का रिब्रांड वर्जन माना जाता है। इस मिनी ईवी ने चीन में टेस्ला की हालत खराब की हुई हैं।

Wuling Hongguang Mini EV  की कीमत और टेस्ला को टक्कर

वूलिंग होंगगुआंग मिनी ईवी साल 2025 में चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली  कार थी। टेस्ला की कीमत जहां 32 लाख से शुरु होती है वहीं ये, 4 से 5 लाख में मिल जाती है। ये 4 सीटर कार 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसी वजह से एलन मस्क की टेस्ला की चीन में हालत खराब है।

रेंज, स्पीड और बैटरी

ये मिनी ईवी 9.2 kWh बैटरी और 13.8 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। खबरों की मानें तो ये 215 किमी से 300 किमी तक की रेंज दे सकती है। ईवी की बैटरी पूरी तरह से सुरक्षित मानी जाती है। डीसी फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 30 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं, नॉर्मल चार्जर से 6 से 9 घंटे का समय लगता है। इस मिनी ईवी की स्पीड 100 किमी/घंटे के आस-पास है। ये 27 hp की पावर और 41 hp की टॉर्क को जनरेट करती है।

वूलिंग होंगगुआंग मिनी इलेक्ट्रिक कार के स्मार्ट फीचर्स

वूलिंग होंगगुआंग मिनी इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें कनेक्टेड कार टेक मिलता है। इससे बैटरी स्टेटस चेक करना, लोकेशन ट्रैक करना और रिमोटली AC ऑन या फिर ऑफ किया जा सकता है। इसमें 8-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस छोटी सी कार में ईको और स्पोट्स दो मोड दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, ABS के साथ EBD, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

कैसी दिखती है वूलिंग होंगगुआंग ईवी?

वूलिंग होंगगुआंग का बहेद आकर्षक लुक है। ये टॉय कार की तरह दिखती है। इसमें चार लोग बैठ सकते हैं। दो दरवाजों के साथ आने वाली इस कार की पिछली सीटों को फोल्ड किया जा सकता है। इसके लुक को सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव LED हेडलाइट्स और स्टाइलिश ‘डिश-व्हील’ कवर्स बनाते हैं।

 

Exit mobile version