---Advertisement---

फोन के बाद Electric Car से सबके धुएं निकालेगी xiaomi, देखें लीक अपडेट

Xiaomi Electric Car पर काम कर रही है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल अभी कंपनी ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 7, 2023 6:30 अपराह्न

ELECTRIC CAR
Follow Us
---Advertisement---

xiaomi Electric Car: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि, कई देसी और विदेशी कंपनियां मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने में लग गई हैं। भारत भी इस रेस में काफी आगे चल रहा है। क्योंकि हमारे देश में भी कई देसी कंपनियां एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक कारों को उतार रही हैं। जिन्हें ग्राहकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

फोन के बाद इलेक्ट्रिक कार से धमाल मचाएगी शाओमी

अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की चर्चा हो रही थी कि, चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार शाओमी की इलेक्ट्रिक कार को लेकर चर्चा होने लगी है। आपको बता दें, स्मार्टफोन उतारने के बाद कंपनी अब ऑटो मार्केट में कदम रखने जा रही है। खबरों की मानें तो शाओमी बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। ऐसी अफवाह है कि, शाओमी की इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग चल रही है।

टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक

शाओमी इस कार को Modena नाम से लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी ने इसे MS11 कोडनेम नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसका पेटेन्ट भी फाइनल करने की बात सामने आ रही है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि, अभी इस कार पर काम चल रहा है। ये कार सेडान लुक में आ सकती है। इसके साथ ही दरवाजों पर इसका लोगो लगा हो सकता है। ये शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। जिसे बनाने के लिए कंपनी काफी मेहनत कर रही है।

xiaomi Electric Car में मिल सकती हैं ये खूबियां

खबरों की मानें तो इसका लुक टेस्ला की मोडल 3 कार से मिलता जुलता लुक हो सकता है। इसे डोर स्पीकर के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें अच्छी रेंज भी मिल सकती हैं। फिलहाल कंपनी ने तो इस कार को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लंबे समय से ये इलेक्ट्रिक कार सुर्खियों में बनी हईबहैं। इस कार को सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है। फिलहाल आधिकारिक रुप में इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। ये पूरी खबर अफवाहों या फिर लीक खबरों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now