---Advertisement---

बड़ी कंपनियों पर 1000 Km की लंबी रेंज से आफत बनकर टूटेगी Xiaomi की ये Electric Car, लुक देते ही हो जाएगा प्यार

मोबाइल बनाने वाली टेक कंपनी शाओमी स्मार्टफोन्स के अलावा टीवी, वैक्यूम क्लीनर आदि की बिक्री करती है। ऐसे में कंपनी अब ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी अपना दांव खेलने की तैयारी कर रही है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 30, 2023 1:49 अपराह्न

Xiaomi Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Electric Car: मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी टेक मार्केट के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने की ओर अपना कदम बढ़ा चुकी है। इसका लुक और डिजाइन भी सामने आया है। कंपनी अपनी पहली कार MS11 सेडान को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। बात इसके लुक की हो या इसकी रेंज की लोगों को दोनों ही बेहद पसंद आ रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में ऑफिशियल अनवील से पहले ही इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो रही हैं। वहीं इसकी अनुमानित रेंज भी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यह सिंगल चार्ज में 100km की स्पीड दे सकती है।

Also Read- UPSC PREPARATION TIPS: पहले अटेम्प्ट में बनना चाहते हैं IAS तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान

कैसा होगा डिजाइन

खबरों की मानें तो इसकी डिजाइन काफी हद तक ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाई गई BYD Seal जैसी होगी। इसमें 4 दरवाजे, फ्रंट में LED लाइट्स दी जा सकती हैं। इसके टेललाइट्स का डिजाइन लगभग एस्टन मार्टिन जैसा हो सकता है। इसमें एक बड़ी विंडशील्ड दी जा सकती है और साइड ग्लास एरिया भी काफी बड़ा हो सकता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है जो पीछे तक फैला होगा। व्हील के बीचो-बीच Xiaomi का लोगो भी दिया जा सकता है। इसमें एक LIDAR सेंसर भी दिया जा सकता है जो विंडशील्ड के ऊपर हो सकता है। चर्चा यह भी है कि यह MS11 Electric Car सिंगल चार्ज में 1000 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कंपनी अपनी इस कार को बनाने के आखिरी चरण में है।

साल 2024 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। कार चीन में इसकी टेस्टिंग कर रही है। कंपनी जल्द ही इसे पेश कर सकती है। इसका प्रोडक्शन साल 2024 में शुरू हो सकता है। खबरों की मानें तो इसमें एक सेल्फ-डेवलप इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है। इसमें दी जाने वाली बैटरी CATL और BYD जैसी कंपनियां बनाएंगी।

Also Read- जल्द ही लॉन्च होगी MG Hector Facelift 2023, तस्वीरें देख फैन हो जाएंगे आप

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026