Yamaha Aerox E Electric Scooter : जापानी कंपनी यामहा की बाइक हो या फिर स्कूटर हो भारत में खूब बिकता है। अब कंपनी मार्केट में बहुत जल्द यामाहा एयरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। अप्रैल और जून में इसकी लॉन्चिग हो सकती है। कंपनी ने अपने अपकमिंग ईवी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स ऑटो मार्केट में काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमूवेबल बैटरी बताई जा रही है। जिसे निकालकर ऑफिस से लेकर बिल्डिंग के ऊंचे अपार्टमेंट में कहीं पर भी चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग पॉइंट ढूंढने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
Yamaha Aerox E Electric Scooter की संभावित बैटरी , रेंज और मोड
यामहा अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh पावर की दो 1.5 kWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरियां दे सकता हैं। राइडर इन्हें घर से लेकर बाहर कहीं भी चार्ज कर सकेगा। इसका पोर्टेबल चार्जर 4 से 5 घंटे में इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज कर देगा। ये अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर 90 किमी तक की रेंज दे सकेगा। स्कूटर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें 9.4 kW की पावुरफुल मोटर मिल सकती है। Eco, Standard, और Power जैसे तीन मोड मिल सकते हैं। वहीं, स्कूटर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए अलग से Boost का ऑप्शन मिल सकता है। इसके 14 इंच के व्हील स्कूटर को फिसने से बचाएंगे।
यामाहा एयरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्मार्ट फीचर्स और लुक
यामाहा एयरोक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर के लुक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। कंपनी इसे स्पोर्टी और मैक्सी बना सकती है। इसके फ्रंट में डुअल-पॉड LED हेडलैंप्स और LED लाइटिंग सेटअप मिल सकता है। वहीं, 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे मस्कुलर लुक देंगे। इसमें 24.5 लीटर के आस-पास का बूट स्पेस दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्रीमियम बनाने के लिए 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिल सकता है।
यामहा अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी और कनेक्टिविटी
यामहा अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को सुरक्षा देने के लिए ‘ट्रैक्शन कंट्रोल’, ड्यूल डिस्कर ब्रेक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दे सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टविटी के लिए 5-इंच TFT डिस्प्ले मिल सकती है। इससे फोन को कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही मैसेज और कॉल के भी नोटिफिकेशन मिल सकते हैं। इसमें स्मार्ट की फीचर मिल सकता है।जिसकी मदद से बिना चाबी के ही स्कूटर चार्ज हो जाएगा।
Yamaha Aerox E Electric Scooter की अनुमानित कीमत
यामाह ने अभी तक Yamaha Aerox E Electric Scooter की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, ये 3 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च हो सकता है।





