---Advertisement---

Yamaha FZS Fi Hybrid बाइक खरीदने से पहले इन 5 प्वाइंट्स में समझें सारी खूबियां, लुभा सकते हैं OBD2B कंप्लॉयंट समेत ये एडवांस फीचर्स

Yamaha FZS Fi Hybrid: यामाहा की धांसू हाइब्रिड बाइक खरीदने से पहले आपको इन 5 प्वाइंट्स को जानना चाहिए। OBD2B कंप्लॉयंट समेत ये एडवांस फीचर्स आपको लुभा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2025 12:36 अपराह्न

Yamaha FZS Fi Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha FZS Fi Hybrid: मोटरसाइकिल मार्केट काफी तेजी से ग्रोथ कर रही है। बीते साल बजाज ने सीएनजी बाइक को उतारकर तहलका मचा दिया था। हालांकि, बजाज की सीएनजी बाइक को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में अब फेमस टू व्हीलर कंपनी यामाहा ने पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल को पेश करके धमाका किया। ऐसे में दो पहिया बाजार में यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड बाइक पर जमकर चर्चाएं चल रही हैं। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको एक मिनट देकर इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इस खबर को आपको खास 5 प्वाइंट्स में सारी खूबियों की जानकारी मिल सकती है।

Yamaha FZS Fi Hybrid का धांसू डिजाइन

बाइक मेकर ने यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड मोटरसाइकिल में काफी कमाल का डिजाइन दिया है। इस बाइक का ट्विक्ड लुक किसी भी राइडर को आकर्षित कर सकता है। मस्कुलर लुक देने वाली इस बाइक को स्ट्रीटफाइटर बाइक की तरह तैयार किया गया है। इस बाइक को दो कलर Racing Blue और Cyan Metallic Grey में पेश किया गया है।

Yamaha FZS Fi Hybrid के हाईटेक फीचर्स

जापानी कंपनी ने यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड बाइक में नए फीचर्स शामिल किए हैं। बाइक में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम, 4.2 इंच की टीएफटी स्क्रीन, टर्न बाय टर्न इंडीकेटर, ब्लूटूथ कनेक्विटविटी और फ्यूल एफिशियंसी की सुविधा मिलती है। ऐसे में यह बाइक ईंधन की कम खपत करती है।

Yamaha FZS Fi Hybrid बाइक देती है आरामदायक राइडिंग

अगर आप यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड मोटरसाइकिल को लेने वाले हैं, तो आपको बता दें कि इस बाइक में काफी आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। ऐसे में लंबी राइड के दौरान हॉर्न और फ्यूल टैंक लिड तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड का अपडेटिड इंजन

किसी स्ट्रीटफाइटर बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो Yamaha FZS Fi Hybrid एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 149cc का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। OBD2B कंप्लॉयंट से लैस यह बाइक 12.4PS की पावर और 13.3nm का टॉर्क पैदा करती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

स्पेक्सयामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड
इंजन149cc
पावर12.4PS
टॉर्क13.3nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

यामाहा एफजेडएस एफआई हाइब्रिड की कीमत

फेमस बाइक कंपनी ने Yamaha FZS Fi Hybrid मोटरसाइकिल की कीमत 144800 रुपये रखी है। यह FZS FI V4 के टॉप-एंड डीलक्स वेरिएंट से 14000 रुपये ज्यादा है।

ऐसे में अगर आप हाईटेक खूबियों वाली इस स्ट्रीटफाइटर बाइक को घर लाने की सोच रहे हैं, तो अपने बजट और ऊपर बताई गईं तमाम जानकारी को ध्यान में रखें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bajaj Pulsar NS400Z

अप्रैल 2, 2026

Kia Seltos Hybrid

अप्रैल 2, 2026

Yamaha Aerox E Electric Scooter

अप्रैल 1, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

अप्रैल 1, 2026

Ola Electric

अप्रैल 1, 2026

Auto Sales March 2026

अप्रैल 1, 2026