---Advertisement---

Honda Activa 7G को टक्कर देने के लिए Yamaha ने धड़ाधड़ लॉन्च किये तीन स्कूटर! 125CC इंजन के साथ मिल रहे ये खास फीचर्स

Yamaha New Scooter: जापानी की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने अपने 125CC वाले तीन नए फसीनो 125 एफआई हाइब्रिड (Fascino 125 Fi Hybrid), रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड ( Ray ZR 125 Fi Hybrid) और यामाहा रे जेडआर स्ट्रीट रैली 125 एफआई हाइब्रिड (Ray ZR Street Rally 125 Fi Hybrid)  स्कूटर को ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 20, 2023 4:36 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 4:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yamaha New Scooter: जापानी की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने अपने 125CC वाले तीन नए फसीनो 125 एफआई हाइब्रिड (Fascino 125 Fi Hybrid), रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड ( Ray ZR 125 Fi Hybrid) और यामाहा रे जेडआर स्ट्रीट रैली 125 एफआई हाइब्रिड (Ray ZR Street Rally 125 Fi Hybrid)  स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी के फैसिनो और रे जेडआर स्कूटर पहले ही बाजार में  बिक्री के लिए इपलब्ध हैं। इन तीनों स्कूटर को लॉन्च कर कंपनी ने अपनी प्रिमियम 125 सेगमेंट वाली रेंज को अपडेट किया है। तो आइये जानते हैं इन तीनो स्कूटर की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में। इनका मुकाबला होन्डा एक्टिवा 7जी से हो सकता है जो कि अभी लॉन्च नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: पावरफुल इंजन से पहाड़ों में तहलका मचाने आ रहीं Royal Enfield की Bullet 350 की ये नई बाइक, फीचर्स और लुक दीवाना बना देगा

तीनों स्कूटर की स्पेसिफिकेशन और डिटेल्स

यामाहा के इन तीनों स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो कि 8.2Bhp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जिसे E20 फ्यूल-कंप्लायंट और OBD2-कंप्लायंट (ईथेनॉल-20) जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो रियल टाइम एमिशन को ट्रैक करता है। रे जेड आर और रे जेड आर स्ट्रीट रैली दोनों स्कूटर के कॉस्मेटिक अलग हैं और डिजाइन एक ही है। रे जेड आर, रे जेड आर स्ट्रीट रैली और फैसिनो स्कूटर की सभी जानकारियां नीचे दी गई हैं।

SpecificationRay ZR 125Ray ZR Street Rally 125Fascino 125
EngineAir cooled, 4-stroke,SOHC, 2-valve 125CCAir cooled, 4-stroke,SOHC, 2-valve 125CCAir cooled, 4-stroke,SOHC, 2-valve 125CC
Power8.2Bhp8.2Bhp8.2Bhp
Torque10.3Nm10.3Nm10.3Nm
Fuel SystemFuel injectionFuel injectionFuel injection
Starting SystemElectric starter and kick starterElectric starter and kick starterElectric starter and kick starter
TransmissionV-Belt AutomaticV-Belt AutomaticV-Belt Automatic
UBSYesYesYes
Suspension (Front/Rear)Telescopic Fork/Unit SwingTelescopic Fork/Unit SwingTelescopic Fork/Unit Swing
Brake type (Front/Rear)Disc: 190mm/Drum: 190mmDisc: 190mm/Drum: 190mmDisc: 190mm/Drum: 130mm
Fuel tank capacity5.2 L5.2 L5.2 L
Boot21 L21 L21 L

तीनों स्कूटरों की कीमत

यामाह ने भारतीय बाजार में 125CC प्रीमियम सेगमेंट वाली रेंज में जिन तीन नए स्कूटर को अपडेट के साथ उतारा है तो इसमें फैसिनो एस 125 की एक्स शोरूम कीमत 91030 रुपये है। इसके अलावा रे जेआर को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसमें Ray ZR 125 की कीमत 89530 और Ray ZR स्ट्रीट रैली को 93530 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दे कि यामाहा फैसिनों की टक्कर होंडा के एक्टिवा 125 से होगी।

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S23 Ultra का BMW M Edition, सिर्फ इतने ही यूजर्स खरीद पाएंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026