---Advertisement---

Yamaha Neo Electric Scooter 2 राइडिंग मोड के साथ देगा Ola और Hero को टक्कर, खूबियां कर देंगी मदहोश

Yamaha Neo Electric Scooter: देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने भारत के इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम किया है। टू-व्हीलर कंपनियां ईवी सेगमेंट में काफी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करने की रेस में लगी हुई है। बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में काफी ज्यादा इजाफा देखा गया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2023 8:30 अपराह्न

Yamaha Neo Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Neo Electric Scooter: देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने भारत के इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम किया है। टू-व्हीलर कंपनियां ईवी सेगमेंट में काफी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करने की रेस में लगी हुई है। बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में काफी ज्यादा इजाफा देखा गया है। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियां अपने नए मॉडलों को धांसू फीचर्स के साथ बाजार में पेश कर रही हैं। इसी बीच अगर आप किसी नए इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। हम इस आर्टिकल में आपको एक धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी दे रहे है।

Yamaha Neo Electric Scooter की जानकारी

टू-व्हीलर सेगमेंट में काफी अच्छा नाम बना चुकी यामाहा इलेक्ट्रिक सेक्टर में धूम मचाने के लिए तैयार है। दरअसल, Yamaha जल्द ही अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करेगी। इलेक्ट्रिक मार्केट में Yamaha Neo Electric Scooter के संभावित फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि ये स्कूटर अपने लॉन्च से पहले ही अपने लुक और डिजाइन के चलते लोगों के बीच छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: CITROEN C3: 30000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है ये प्रीमियम कार, जानें इसके तगड़े फीचर्स

Yamaha Neo Electric Scooter के संभावित फीचर्स

बताया जा रहा है कि Yamaha कंपनी इसके डिजाइन से लेकर इसकी बैटरी तक में काफी अच्छी ताकत देगी। कंपनी ने इसमें 2.06kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है। इसमें ब्रशलैस DC मोटर दी है। इस स्कूटर के स्टैंडर्ड मोड में टॉप स्पीड 40KM है। वहीं, ईको मोड में ये स्कूटर 1.58KW की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 35KM की टॉप स्पीड देता है। कहा जा रहा है कि इसमें दो रिमूवेबल बैटरी दी जाएंगी। इसके स्मार्ट फीचर की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, फाइंड माय स्कूटर, लास्ट पार्किंग लोकेशन, कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

मोटर2.06kW
टॉप स्पीड40KM
बैटरीदो रिमूवेबल बैटरी
कीमत 2.50 लाख (संभावित)
लॉन्च डेट जून 2023 (संभावित)

Yamaha Neo Electric Scooter की संभावित कीमत

इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इसे जून 2023 में बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026