---Advertisement---

Yamaha TMax Maxi Scooter में मिलेगा फुल फेयर्ड लुक! डिजाइन और एडवांस फीचर्स से हो सकता है लगाव

Yamaha TMax Maxi Scooter: अगर आप यामाहा कंपनी के मॉडल्स को पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही एक धांसू डिजाइन वाला स्कूटर लाने वाली है। इसमें फुल फेयर्ड लुक दिया जाएगा। इससे स्कूटर काफी आकर्षक हो जाता है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 9, 2023 9:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yamaha TMax Maxi Scooter: भारतीय दो पहिया वाहन सेगमेंट में यामाहा कंपनी के कई मॉडल्स लोगों की पहली पसंद बनते हैं। जापानी कंपनी ने बीते कुछ सालों में अपनी पकड़ को मजबूत किया है। टू-व्हीलर बाजार में यामाहा अपना नया स्कूटर लाने की तैयारी कर रहा है। यामाहा के Yamaha TMax Maxi Scooter को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसकी काफी सारी डिटेल सामने आई है। आप भी जानें क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Yamaha TMax Maxi Scooter की लीक जानकारियां

यामाहा के अपकमिंग स्कूटर को लेकर बताया जा रहा है कि इसके फ्रंट में यूएसडी फ्रंट फोर्क सस्पेंशन दिया जाएगा। इसमें स्वींगआर्म माउंटेड रियर शॉकर मिलेगा। इस स्कूटर को फुल फेयर्ड लुक के साथ विंड प्रोटेक्शन के साथ उतारा जाएगा। इसे लॉन्ग डिस्टेंस क्रूजिंग के साथ लाया जाएगा। इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। इस स्कूटर को प्रीमियम डिजाइन और शानदार खूबियों के साथ लाया जा सकता है।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसमें 267mm का ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में 282mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। स्कूटर में रबड़ फ्रंट के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। स्कूटर में 1575mm का व्हीलबेस और 218kg का कुल वजन हो सकता है। स्कूटर में एल्यूमिनियम चेसिस दिया जा सकता है।

Yamaha TMax Maxi Scooter की संभावित खूबियां

यामाहा के इस फुल फेयर्ड स्कूटर के फ्रंट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, कीलेस पुश बटन, फुल मैप नेविगेशन, एंटी थेफ्ट सेंट्रल लॉक, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स एड्स और अंडर सीट स्टोरेज जैसी खूबियां दी जा सकती है।

Yamaha TMax Maxi Scooter में मिल सकता है दमदार पावरट्रेन

बताया जा रहा है कि इस स्कूटर में मल्टी सिलेंडर सेटअप के साथ बड़ा इंजन दिया जाएगा। ये 47bhp की ताकत और 54nm का पीक टॉर्क देगा। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा। इस स्कूटर को Icon Blue और Sword Grey कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यामाहा इसे इंडिया में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment