---Advertisement---

2000 Rupees Note Ban: 2 हजार का नोट बंद होने के बाद आप एक बार में कितने और कब तक बदलवा सकेंगे पैसे?

2000 Rupees Note Ban:साल 2016 की नोटबंदी में 500 और 1000 के नोट की बंदी लोग अभी तक नहीं भूले हैं। आज एक और ऐसी ही खबर सामने आयी है, जिसने देश के नागरिकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट की ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 19, 2023 8:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

2000 Rupees Note Ban:साल 2016 की नोटबंदी में 500 और 1000 के नोट की बंदी लोग अभी तक नहीं भूले हैं। आज एक और ऐसी ही खबर सामने आयी है, जिसने देश के नागरिकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट की छपाई को बंद करने का फैसला किया है।

कब तक बदलवा सकेंगे नोट

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी बैंकों से कहा है कि, तत्काल दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। इसके साथ ही आरबीआई ने ये भी कहा है कि,30 सितंबर 2023 तक ये नोट सर्कुलेशन में रहेंगे। रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद लोगों को दो हजार रुपये के नोट्स को बैंक में बदलना पडे़गा। आपको बता दें, 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया गया था। अब मार्केट से 2000 के नोट को हटाने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।अगर आपके पास भी 2000 के नोट हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि इन पैसों को धीरे-धीरे ही चलन से खत्म किया जाएगा। आप इस नोट को किसी भी बैंक की शाखा में जाकर बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

सरकार ने क्यों उठाया कदम?

23 मई से 2000 के नोट को बदलने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। 30 सितंबर के बाद ये नोट नहीं लिए जाएंगे। एक बार में लोग 20 हजार रुपए तक ही बदलवा सकेंगे। खबरों की मानें तो काले धन को रोकने के लिए सरकार की तरफ से ये कदम उठाया गया है। खबरों की मानें तो 1000 और 500 के नोट बंद होने के बाद कुछ लोगों ने 2000 के नोटों की जमाखोरी करना शुरु कर दी थी, ऐसे ही लोगों पर लगाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से ये कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026