---Advertisement---

8th Pay Commission: बिहार चुनाव से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दे सकती है बड़ा तोहफा; नए वेतन आयोग के तहत कमेटी गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज

8th Pay Commission: 9 महीने बीतने के बाद भी नए वेतन आयोग पर अभी कर केंद्र सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 25, 2025 6:33 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग के ऐलान के 9 महीने बीतने के बाद भी अभी कर केंद्र सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। बता दें कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग को लेकर इंतजार कर रहे है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में नए वेतन आयोग को मंजूरी दी थी। वहीं माना जा रहा था कि जनवरी 2026 में नए वेतन आयोग लागू हो जाता, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नही हुआ है, यानि यह साफ है कि जनवरी 2026 तक नया वेतन आयोग नहीं लागू होगा। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है।

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दे सकती है बड़ा तोहफा

जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है। इससे पहले केंद्र सरकार नए वेतन आयोग के तहत कमेटी गठन का ऐलान हो सकता है। मालूम हो कि कमेटी गठन के बाद ही कमेटी को रिपोर्ट तैयार करने में 1.5 से 2 साल का समय लग सकता है। उसके बाद यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी, और फिर सरकार द्वारा इसकी मंजूरी दे दी जाएगी। यानि यह साफ है कि बिहार चुनाव से पहले सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी दे सकती है।

पेंशन ही नहीं महंगाई भत्तों में भी जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद

गौरतलब है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने के पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.89 तक बढ़ सकता है। मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, यानि 8वां वेतन तो लागू होते ही कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। बता दें कि अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार यह 59 प्रतिशत हो सकता है। यानि DA Hike में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026